बजट सत्र के 13वें दिन हंगामा, विकास कार्य रोकने की चेतावनी पर विपक्ष का प्रदर्शन

बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का आज 13वां दिन हंगामेदार रहा। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही राजनीतिक माहौल गरमा गया। राजद विधायक सर्वजीत ने कटौती प्रस्ताव को लेकर सरकार पर निशाना साधा।

बजट सत्र के 13वें दिन हंगामा, विकास कार्य रोकने की चेतावनी पर विपक्ष का प्रदर्शन
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Feb 19, 2026, 12:03:00 PM

बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का आज 13वां दिन हंगामेदार रहा। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही राजनीतिक माहौल गरमा गया। राजद विधायक सर्वजीत ने कटौती प्रस्ताव को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिन माननीय सदस्यों ने कटौती प्रस्ताव लाया है, उनके क्षेत्रों में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा काम रोकने की बात कहना बेहद आपत्तिजनक है। ऐसे बयान देने वाले मंत्री पर सदन को कार्रवाई करनी चाहिए

इस पर जवाब देने के लिए मंत्री विजय चौधरी खड़े हुए। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार पर जनता का पूरा भरोसा है और हम सभी क्षेत्रों में समान रूप से विकास कार्य करने के लिए चुने गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि बातचीत के दौरान कोई बात आ गई होगी, लेकिन उसका गलत अर्थ नहीं निकाला जाना चाहिए। सरकार किसी भी क्षेत्र के साथ भेदभाव नहीं करेगी।

दरअसल, बुधवार को मंत्री अशोक चौधरी ने चेतावनी भरे लहजे में कहा था कि कटौती प्रस्ताव वापस लिया जाए, अन्यथा जिन विधायकों ने इस पर हस्ताक्षर किए हैं, उनके क्षेत्रों में विभागीय काम प्रभावित हो सकते हैं। इस बयान के बाद विपक्ष हमलावर हो गया और सदन में तीखी बहस देखने को मिली।

वहीं, विधानसभा पोर्टिको में AIMIM विधायक मदरसा शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन करते नजर आए। दूसरी ओर, राजद विधायकों ने राज्य में कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। लगातार हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही बाधित होती रही।

बजट सत्र के इस 13वें दिन सत्ता और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज रहा, जिससे राजनीतिक तापमान और बढ़ गया।

Trending News

हजारीबाग: राज्यस्तरीय विश्वकर्मा शिल्पकार मेला सितंबर में, समाज में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे: विकास राणा
हजारीबाग: राज्यस्तरीय विश्वकर्मा शिल्पकार मेला सितंबर में, समाज में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे: विकास राणा
Jul 19, 2026, 10:18:00 PM
हजारीबाग: NTPC चट्टी बरियातू कोयला परियोजना का दूषित पानी से केरेडारी क्षेत्र में हाहाकार
हजारीबाग: NTPC चट्टी बरियातू कोयला परियोजना का दूषित पानी से केरेडारी क्षेत्र में हाहाकार
Jul 19, 2026, 10:03:00 PM
हजारीबाग का युवक चरही के बरदपिछरवा जलप्रपात में फिसलकर डूबा, हुई मौत, दोस्तों के साथ घूमने गया था
हजारीबाग का युवक चरही के बरदपिछरवा जलप्रपात में फिसलकर डूबा, हुई मौत, दोस्तों के साथ घूमने गया था
Jul 19, 2026, 9:51:00 PM
एमजीएम अस्पताल में फूट-फूटकर रोई महिला होमगार्ड, बोलीं-हमको पैसा दिला दीजिए, नहीं तो हम मर जाएंगे
एमजीएम अस्पताल में फूट-फूटकर रोई महिला होमगार्ड, बोलीं-हमको पैसा दिला दीजिए, नहीं तो हम मर जाएंगे
Jul 19, 2026, 9:39:00 PM
 पलामू: क्रिमिनल बैकग्राउंड वाले 2000 लोग रडार पर, पुलिस की स्पेशल टीम, सर्विलांस शुरू
पलामू: क्रिमिनल बैकग्राउंड वाले 2000 लोग रडार पर, पुलिस की स्पेशल टीम, सर्विलांस शुरू
Jul 19, 2026, 6:55:00 PM
जामताड़ा: नाला में छात्रों का हल्ला बोल, भ्रष्ट शिक्षा प्रणाली, NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक पर नुक्कड़ सभा
जामताड़ा: नाला में छात्रों का हल्ला बोल, भ्रष्ट शिक्षा प्रणाली, NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक पर नुक्कड़ सभा
Jul 19, 2026, 6:49:00 PM
ABVP के शिल्पकार प्रो.यशवंतराव केलकर की जन्म शताब्दी वर्ष पर विशेष कार्यक्रम, रविशंकर प्रसाद हुए शामिल
ABVP के शिल्पकार प्रो.यशवंतराव केलकर की जन्म शताब्दी वर्ष पर विशेष कार्यक्रम, रविशंकर प्रसाद हुए शामिल
Jul 19, 2026, 6:43:00 PM
बेगूसराय को सीएम सम्राट चौधरी की बड़ी सौगात, कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन
बेगूसराय को सीएम सम्राट चौधरी की बड़ी सौगात, कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन
Jul 19, 2026, 6:35:00 PM
दुबई जेल में 10 साल की सजा काट रहा गोपालगंज का लाल वतन लौटा, सांसद की पहल से मिली आजादी
दुबई जेल में 10 साल की सजा काट रहा गोपालगंज का लाल वतन लौटा, सांसद की पहल से मिली आजादी
Jul 19, 2026, 6:22:00 PM
विदेश भेजने के नाम पर ठगी, गोपालगंज में युवक से 98 हजार रुपये ऐंठे, प्राथमिकी दर्ज
विदेश भेजने के नाम पर ठगी, गोपालगंज में युवक से 98 हजार रुपये ऐंठे, प्राथमिकी दर्ज
Jul 19, 2026, 5:54:00 PM