रोपवे हादसा: एक्शन में दिलीप जायसवाल, दो इंजीनियर को किया सस्पेंड, एजेंसी भी ब्लैकलिस्टेड

बिहार के रोहतास जिले में रोपवे गिरने की घटना पर जांच पूरी हो गई है। पथ निर्माण मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि जांच रिपोर्ट में संवेदक और पथ निर्माण विभाग के इंजीनियर दोषी पाए गए हैं

रोपवे हादसा: एक्शन में दिलीप जायसवाल, दो इंजीनियर को किया सस्पेंड, एजेंसी भी ब्लैकलिस्टेड
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Dec 30, 2025, 1:53:00 PM

बिहार के रोहतास जिले में रोपवे गिरने की घटना पर जांच पूरी हो गई है। पथ निर्माण मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि जांच रिपोर्ट में संवेदक और पथ निर्माण विभाग के इंजीनियर दोषी पाए गए हैं। दोषियों पर कार्रवाई जारी है। प्रोजेक्ट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर निलंबित होंगे, जबकि निर्माण कंपनी को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। इस घटना की जांच के लिए बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड, पटना के प्रबंध निदेशक की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया था।

मंत्री दिलीप जायसवाल ने बताया कि परियोजना इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर को सस्पेंड किया जा रहा है, वहीं निर्माण कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि रोहतासगढ़ पर्वत पर स्थित रज्जू मार्ग में दो स्टेशन टावर और अतिरिक्त पांच टावर का प्रावधान है। इस रोपवे की कुल लंबाई 1326 मीटर है और इसमें 18 केबिन हैं, जिनमें प्रत्येक में चार लोग बैठ सकते हैं।

जायसवाल ने बताया कि रोपवे जनवरी में संचालन शुरू करने वाला था, लेकिन ट्रायल के दौरान लोड टेस्ट के समय एक टावर गिर गया। उन्होंने कहा कि हादसा उस समय हुआ जब टावर नंबर पांच रिटर्न शिप में लौट रहा था और वायर रोपवे स्लिप कर गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि तत्काल संवेदक का कोई प्रतिनिधि टर्मिनल पॉइंट पर मौजूद नहीं था, जबकि हर जगह उनके कर्मचारियों का होना आवश्यक था।

इस घटना के बाद रोपवे निर्माण की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए थे। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के वरिष्ठ अभियंता खुर्शीद करीम ने कहा था कि रोपवे का परीक्षण कार्य चल रहा था। लोड बढ़ाने के दौरान एक तार फंस गया, जिससे यह नुकसान हुआ। कहा गया था कि जब तक परीक्षण के परिणामों से अधिकारी पूरी तरह संतुष्ट नहीं हो जाते, तब तक रोपवे सेवा आम जनता के लिए शुरू नहीं की जाएगी।

Trending News

पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
Jul 25, 2026, 10:17:00 PM
बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद
बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद
Jul 25, 2026, 10:09:00 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, लगाये अबीर गुलाल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, लगाये अबीर गुलाल
Jul 25, 2026, 10:00:00 PM
गैंगस्टर राकेश यादव के भाई को मारी सात गोलियां, मौत, इलाके में फैली सनसनी
गैंगस्टर राकेश यादव के भाई को मारी सात गोलियां, मौत, इलाके में फैली सनसनी
Jul 25, 2026, 9:51:00 PM
उपायुक्त, एसपी ने बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, विस्थापितों की सुनी समस्याएं
उपायुक्त, एसपी ने बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, विस्थापितों की सुनी समस्याएं
Jul 25, 2026, 9:42:00 PM
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
Jul 25, 2026, 9:06:00 PM
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
Jul 25, 2026, 7:39:00 PM
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
Jul 25, 2026, 7:31:00 PM
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
Jul 25, 2026, 7:24:00 PM
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
Jul 25, 2026, 7:13:00 PM