रोहिणी ने 100% सही लिखा, तेजस्वी तो…’ तेज प्रताप यादव का तेजस्वी पर बड़ा हमला

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय जनता दल का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर उनके भाई और जन शक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है.

रोहिणी ने 100% सही लिखा, तेजस्वी तो…’ तेज प्रताप यादव का तेजस्वी पर बड़ा हमला
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 25, 2026, 5:37:00 PM

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय जनता दल का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर उनके भाई और जन शक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है.

तेज प्रताप यादव ने कहा कि जिम्मेदारी मिली है तो वे (तेजस्वी यादव) अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें.वहीं प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के बयान पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि उन्होंने (रोहिणी आचार्य) जो ट्वीट किया है, शत प्रतिशत सही ट्वीट किया है.

रोहिणी आचार्य ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा था, "गिरोह-ए-घुसपैठ को उनके हाथों की ‘कठपुतली बने शहजादे’ की ताजपोशी मुबारक।” जिसका समर्थन करते हुए तेज प्रताप ने कहा कि यह ट्वीट बिल्कुल सही है। उन्होंने कहा कि रोहिणी ने पोस्ट करके जो लिखा है, वही सही लिखा है, वह सौ फीसदी सच है

रोहिणी आचार्य के उस पोस्ट पर भी तेज प्रताप यादव ने सहमति जताई, जिसमें कहा गया था कि लालू प्रसाद यादव का असली उत्तराधिकारी वही होगा जो लालूवादी होगा, जो गरीबों की आवाज उठाएगा। तेज प्रताप ने इस पर कहा कि जो फैसला उन लोगों द्वारा लिया गया है, वह उन्हीं लोगों को सही लगता है जिन्होंने यह रास्ता चुना है। अच्छी बात है लोग आगे बढ़ रहे है।

तेज प्रताप यादव ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा। कांग्रेस के कुछ नेताओं द्वारा RJD से अलग होने की बात कहे जाने पर तेज प्रताप ने कहा कि यह फैसला पहले ही कर लेना चाहिए था, लेट क्यों कर दिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ने चुनाव लड़ लिया, हार गई और अब अलग होने की बात कर रही है।

राहुल गांधी को लेकर तेज प्रताप ने बेहद तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि राहुल गांधी “डरपोक नेता” हैं। उन्होंने बड़ी-बड़ी बातें की थीं कि अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करेंगे, लेकिन डर के मारे नहीं गए। तेज प्रताप ने तंज कसते हुए कहा "राहुल गांधी सिर्फ फटफटिया (स्कूटी/बाइक) चला सकते हैं, प्रदूषण फैला सकते हैं और मुर्गा-भात बना सकते हैं। राजनीति उनके बस की बात नहीं है, वे केवल 'फटफटिया मास्टर' हैं।"

Trending News

NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
Jul 24, 2026, 11:27:00 PM
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
Jul 24, 2026, 11:10:00 PM
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
Jul 24, 2026, 11:01:00 PM
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
Jul 24, 2026, 8:39:00 PM
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
Jul 24, 2026, 8:31:00 PM
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
Jul 24, 2026, 8:21:00 PM
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
Jul 24, 2026, 8:09:00 PM
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
Jul 24, 2026, 7:51:00 PM
धूमधाम से मनाया गया 77वां वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया पौधारोपण
धूमधाम से मनाया गया 77वां वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया पौधारोपण
Jul 24, 2026, 7:39:00 PM
गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
Jul 24, 2026, 6:54:00 PM