रोहिणी आचार्य का नीतीश सरकार पर हमला, कहा- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, लेकिन सरकार गहरी नींद में सोई हुई है

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने बिहार में बढ़ते अपराध, खासकर महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों को लेकर एक बार फिर नीतीश सरकार पर तीखा हमला बोला है।

रोहिणी आचार्य का नीतीश सरकार पर हमला, कहा- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, लेकिन सरकार गहरी नींद में सोई हुई है
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 24, 2026, 3:11:00 PM

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने बिहार में बढ़ते अपराध, खासकर महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों को लेकर एक बार फिर नीतीश सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सीधे सवाल पूछते हुए सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रोहिणी आचार्या ने लिखा कि यह बेहद शर्मनाक है कि कानून के राज के तमाम दावों के बावजूद बिहार में बेटियां खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की संवेदनहीनता और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक उदासीनता के कारण प्रदेश बहन-बेटियों के लिए असुरक्षित होता जा रहा है।

रोहिणी आचार्य ने आगे कहा कि पूरे प्रदेश में लगभग रोज महिलाओं के साथ अत्याचार, दुराचार और यौन अपराध की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन सरकार गहरी नींद में सोई हुई है। हालात यह हैं कि अपराधियों में कानून का जरा भी भय नजर नहीं आता। मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए रोहिणी आचार्या ने सवाल उठाया कि आखिर आपके तमाम निर्देशों के बावजूद महिलाओं के खिलाफ हिंसक और यौन अपराध क्यों नहीं रुक पा रहे हैं। क्या बिहार में अपराधियों के बीच यह धारणा बन चुकी है कि वे अपराध करने के बाद भी आसानी से बच निकलेंगे?

रोहिणी आचार्य के इस बयान पर भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि क्या उनके परिवार में उन्हें कोई दिक्कत तो नहीं है न? अगर उन्हें कोई दिक्कत है तो लिखकर दें सरकार तुरंत सुरक्षा प्रदान करेगी। हाल में ही उन्होंने दावा किया था कि उनके परिवार में ही उन्हें खतरा महसूस हो रहा है। इसलिए अगर उन्हें असुरक्षा महसूस हो रही है तो सरकार उन्हें सुरक्षा प्रदान करेगी। भाजपा प्रवक्ता ने रोहिणी आचार्या के आरोपों पर जवाब देते हुए कहा कि उनका दावा गलत है। बिहार में बेटियां पूरी तरह सुरक्षित हैं। पुलिस अपना काम कर रही है। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जा रहा है। जनता को हर बात की जानकारी है। इसलिए वह झूठा आरोप नहीं लगाएं। 

Trending News

NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
Jul 24, 2026, 11:27:00 PM
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
Jul 24, 2026, 11:10:00 PM
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
Jul 24, 2026, 11:01:00 PM
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
Jul 24, 2026, 8:39:00 PM
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
Jul 24, 2026, 8:31:00 PM
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
Jul 24, 2026, 8:21:00 PM
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
Jul 24, 2026, 8:09:00 PM
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
Jul 24, 2026, 7:51:00 PM
धूमधाम से मनाया गया 77वां वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया पौधारोपण
धूमधाम से मनाया गया 77वां वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया पौधारोपण
Jul 24, 2026, 7:39:00 PM
गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
Jul 24, 2026, 6:54:00 PM