राजद ने किया बडा दावा, बांकीपुर सीट पर चुनाव जितेगी राजद

राजद ने किया बडा दावा, बांकीपुर सीट पर चुनाव जितेगी राजद
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 06, 2026, 1:41:00 PM

राजधानी के प्रतिष्ठित बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर एक तरफ बीजेपी के उम्मीदवार को लेकर अटकलों का दौर जारी है, वहीं दूसरी तरफ राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी राजद ने भी इस सीट पर चुनावी तापमान को बढा दिया है। पार्टी ने कहा है कि इस सीट पर उनका उम्मीदवार उतरेगा और चुनाव भी जितेगा।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने सोमवार को एक बयान जारी करते हुए कहा कि बांकीपुर विधानसभा सीट उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो गई है। पिछले बार राजद ने यहां चुनाव लड़ा था करीब 50 हजार मत हमें प्राप्त हुए थे। इस सीट के लिए जमीन तैयार की गई है। कार्यकर्ताओं ने अपना योगदान दिया था। भले ही पिछली बार हम चुनाव हारे हैं लेकिन हमारी जमीन मजबूत हुई है। हमारे सहयोगी बांकीपुर में उस वक्त चुनाव नहीं लड़ना चाहते थे लेकिन इस बार आरजेडी मजबूती से बांकीपुर विधानसभा चुनाव में उतरेगी और चुनाव भी जीतेगी।

शक्ति सिंह यादव का यह भी कहना था कि इस सीट पर उनकी पार्टी को सभी लोगों का सहयोग मिलेगा। बांकीपुर विधानसभा की जनता ने इस पर यह ठान लिया है कि राजद के प्रत्याशी को जीता देना है। इसी संकल्प के साथ हमारे लोगों ने काम करना शुरू कर दिया है। मुझे उम्मीद है कि इस बार बांकीपुर की जनता आरजेडी को अपना मतदान देगी और हमारे प्रत्याशी को विजयी भी बनाएगी। 

बता दें कि बांकीपुर विधानसभा सीट हाई प्रोफाइल सीट की श्रेणी में आता है। भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष नीति नवीन इस सीट से विधायक थे। राज्यसभा सांसद बनने के बाद उन्होंने इस सीट से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफा देने के बाद  इस सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। सीट पर जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने अपनी दावेदारी पेश कर दी है। हालांकि भारतीय जनता पार्टी की तरफ से या फिर राजद की तरफ से इस बहुचर्चित सीट पर कौन चुनावी मैदान में उतरेगा, अभी इसकी घोषणा नहीं हुई है। इस बीच राजद ने इस बयान को देकर चुनावी माहौल को गरम कर दिया है।

Trending News

दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
Jul 15, 2026, 6:29:00 PM
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
Jul 15, 2026, 6:21:00 PM
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
Jul 15, 2026, 6:05:00 PM
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
Jul 15, 2026, 5:45:00 PM
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
Jul 15, 2026, 4:58:00 PM
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 4:55:00 PM
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
Jul 15, 2026, 4:33:00 PM