राजस्व कर्मी-अफसरों की हड़ताल जारी, सरकार ने दी चेतावनी, काम पर लौटें कर्मी, नहीं तो निलंबन होगा

राज्य के सभी 537 अंचलों में काम काज ठप हो गया है। सभी अंचल अधिकारी, राजस्व अधिकारी और राजस्व कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं

राजस्व कर्मी-अफसरों की हड़ताल जारी, सरकार ने दी चेतावनी, काम पर लौटें कर्मी, नहीं तो निलंबन होगा
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Mar 10, 2026, 10:49:00 AM

राज्य के सभी 537 अंचलों में काम काज ठप हो गया है। सभी अंचल अधिकारी, राजस्व अधिकारी और राजस्व कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। इससे सरकार नाराज है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि हड़ताल भू माफियाओं की साजिश है। कर्मचारी जल्द काम पर नहीं लौटें तो उनका निलंबन होगा। 

विभागीय कामकाज के लिए वैकल्पिक व्यवस्था बनाई जाएगी, बीडीओ को प्रभार दिया जाएगा। नौकरी से हटाने की भी कार्रवाई हो सकती है। कर्मचारी हड़ताल से नहीं लौटे तो उनका निलंबन शुरू होगा। नहीं माने तो नई बहाली भी की जाएगी। हड़ताल अवधि की गिनती की जा रही है।

सिन्हा ने सीओ, आरओ और कर्मचारियों को समझाया कि लोगों के बातों में नहीं आएं। मांगों पर नियम के अनुसार कार्रवाई होगी। तालाबंदी से काम नहीं होगा, जो भौकाल बनाना चाहते हैं उसे स्वीकार नहीं करेंगे। भौकाल बनाने का युग चला स्वीकार नहीं करेंगे। भौकाल बनाने का युग चला को बेचैनी बढ़ गई है। काम करना है तो सेवक भावना से करें। हड़ताल समाप्त होने के बाद 40 लाख लंबित आवेदनों का निपटारा होगा।

बता दें कि 3500 राजस्व कर्मचारी बीते 11 फरवरी से हड़ताल पर हैं तो सोमवार से सभी सीओ/आरओ समेत पूरे राज्य में पोस्टेड राजस्व सेवा के 1000 से अधिक अधिकारियों ने काम बंद कर दिया है। हड़ताल में बिहार राजस्व सेवा के दोनों प्रमुख संगठनों बिरसा और बिरसा यूनाइटेड शामिल हैं। राजस्व सेवा के अधिकारी दोबारा हड़ताल पर गए हैं। इसके पहले बीते महीने भी मांगों को लेकर उन्होंने हड़ताल किया था। संगठनों का दावा है कि सर्वे, चकबंदी और भूमि सुधार से जुड़ी योजनाएं रुक गई हैं। कृषि से संबंधित आंकड़ों का संकलन नहीं हो रहा है।


Trending News

भारत-नेपाल सीमा से उज़्बेकिस्तान की महिला गिरफ्तार, फर्जी आधार कार्ड बरामद
भारत-नेपाल सीमा से उज़्बेकिस्तान की महिला गिरफ्तार, फर्जी आधार कार्ड बरामद
Jul 18, 2026, 11:03:00 AM
गलत डिजाइन ने बढ़ाई परेशानी! राहत की जगह मुसीबत बना हुसैनाबाद रेलवे ओवरब्रिज
गलत डिजाइन ने बढ़ाई परेशानी! राहत की जगह मुसीबत बना हुसैनाबाद रेलवे ओवरब्रिज
Jul 18, 2026, 10:58:00 AM
पुलिस गाड़ी से कुचलकर युवक की मौत, शराब सेवन के आरोप पर ग्रामीणों ने किया हंगामा
पुलिस गाड़ी से कुचलकर युवक की मौत, शराब सेवन के आरोप पर ग्रामीणों ने किया हंगामा
Jul 18, 2026, 10:53:00 AM
मानसून सत्र में हंगामे के आसार, संसद में पेश होंगे 7 अहम विधेयक
मानसून सत्र में हंगामे के आसार, संसद में पेश होंगे 7 अहम विधेयक
Jul 18, 2026, 10:46:00 AM
मुख्य नहर के किनारे मिला अधेड़ का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस
मुख्य नहर के किनारे मिला अधेड़ का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस
Jul 18, 2026, 10:43:00 AM
 CCTV की फाइल दबाना पड़ा भारी, गृह विभाग के दो अधिकारी सस्पेंड
CCTV की फाइल दबाना पड़ा भारी, गृह विभाग के दो अधिकारी सस्पेंड
Jul 18, 2026, 10:10:00 AM
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM