मुख्य नहर के किनारे मिला अधेड़ का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

मुख्य नहर के किनारे मिला अधेड़ का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 18, 2026, 10:43:00 AM

पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशुनपुर गांव के समीप उत्तर कोयल मुख्य नहर के दूसरे किनारे गुरुवार को एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना हुसैनाबाद थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। सूचना मिलते ही एसडीपीओ दिव्यांश शुक्ला एवं हुसैनाबाद थाना प्रभारी चंदन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया।

प्रारंभिक जांच में मृतक की उम्र लगभग 40 से 50 वर्ष के बीच आंकी गई है। मृतक ने ब्लैक-ग्रे धारियों वाली लुंगी तथा गोल्डन-पीले रंग की गंजी पहन रखी थी। हालांकि शव के पास से कोई पहचान पत्र, मोबाइल फोन अथवा अन्य ऐसी वस्तु बरामद नहीं हुई, जिससे उसकी तत्काल पहचान की जा सके। पुलिस फिलहाल मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी हुई है। इसके लिए आसपास के थाना क्षेत्रों से संपर्क किया जा रहा है तथा गुमशुदगी से संबंधित मामलों की भी जांच की जा रही है। साथ ही स्थानीय लोगों से भी मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मौत किन परिस्थितियों में हुई। इसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाओं का दौर जारी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति मृतक की पहचान के संबंध में जानकारी रखता हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि मामले की जांच आगे बढ़ाई जा सके।

पलामू से विकास कश्यप की रिपोर्ट

Trending News

प्रसूता मौत पर भाजपा का हल्ला बोल, स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग
प्रसूता मौत पर भाजपा का हल्ला बोल, स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग
Jul 18, 2026, 11:53:00 AM
दम तोड़ रही सात निश्चय योजना, ठेंगा दिखा रहे भ्रष्ट अधिकारी, कागजों में सिमटी 'नल-जल योजना
दम तोड़ रही सात निश्चय योजना, ठेंगा दिखा रहे भ्रष्ट अधिकारी, कागजों में सिमटी 'नल-जल योजना
Jul 18, 2026, 11:51:00 AM
रुद्रपुर पुलिस की कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ घूम रहा एक गिरफ्तार, एक फरार
रुद्रपुर पुलिस की कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ घूम रहा एक गिरफ्तार, एक फरार
Jul 18, 2026, 11:39:00 AM
देवलेश्वर धाम में शिवभक्तों के स्वागत की तैयारी पूरी, पुलिस ने संभाला सुरक्षा मोर्चा
देवलेश्वर धाम में शिवभक्तों के स्वागत की तैयारी पूरी, पुलिस ने संभाला सुरक्षा मोर्चा
Jul 18, 2026, 11:34:00 AM
सांसद दिनेश चंद्र यादव ने किया जेनेरिक कार्ट मेडिसिन स्टोर का किया उद्घाटन
सांसद दिनेश चंद्र यादव ने किया जेनेरिक कार्ट मेडिसिन स्टोर का किया उद्घाटन
Jul 18, 2026, 11:27:00 AM
सुगौली में गहराया बाढ़ का खतरा, सिकरहना नदी का पानी वार्ड-1 तक पहुंचा
सुगौली में गहराया बाढ़ का खतरा, सिकरहना नदी का पानी वार्ड-1 तक पहुंचा
Jul 18, 2026, 11:16:00 AM
भारत-नेपाल सीमा से उज़्बेकिस्तान की महिला गिरफ्तार, फर्जी आधार कार्ड बरामद
भारत-नेपाल सीमा से उज़्बेकिस्तान की महिला गिरफ्तार, फर्जी आधार कार्ड बरामद
Jul 18, 2026, 11:03:00 AM
गलत डिजाइन ने बढ़ाई परेशानी! राहत की जगह मुसीबत बना हुसैनाबाद रेलवे ओवरब्रिज
गलत डिजाइन ने बढ़ाई परेशानी! राहत की जगह मुसीबत बना हुसैनाबाद रेलवे ओवरब्रिज
Jul 18, 2026, 10:58:00 AM
पुलिस गाड़ी से कुचलकर युवक की मौत, शराब सेवन के आरोप पर ग्रामीणों ने किया हंगामा
पुलिस गाड़ी से कुचलकर युवक की मौत, शराब सेवन के आरोप पर ग्रामीणों ने किया हंगामा
Jul 18, 2026, 10:53:00 AM
मानसून सत्र में हंगामे के आसार, संसद में पेश होंगे 7 अहम विधेयक
मानसून सत्र में हंगामे के आसार, संसद में पेश होंगे 7 अहम विधेयक
Jul 18, 2026, 10:46:00 AM