राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत के लिए पटना तैयार, सभी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का पल: संजय सरावगी ‎

भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार को पटना आ रहे हैं। पटना के दो दिनों के प्रवास में वे विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत के लिए पटना तैयार, सभी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का पल: संजय सरावगी ‎
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Feb 08, 2026, 7:17:00 PM

पटना: भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार को पटना आ रहे हैं। पटना के दो दिनों के प्रवास में वे विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उनके आगमन को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं के अलावा नेताओं में में भी खास उत्साह है।

‎पटना के बांकीपुर के विधायक नितिन नवीन का पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद अपने गृह प्रदेश में पहला आगमन है, जिसे लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत के लिए पटना को सजाया गया है। 

‎पटना के बापू सभागार में आयोजित होने वाले अभिनंदन समारोह को भव्य बनाने के लिए व्यापक तैयारी की जा रही है। पटना एयरपोर्ट से बापू सभागार तक उनका भव्य स्वागत किया जाएगा, जहां जगह-जगह पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। 

‎इधर, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत और अभिनन्दन समारोह की तैयारियों को लेकर प्रदेश कार्यालय में आज एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में स्वागत समारोह की व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और संगठन महामंत्री भीखू भाई दालसनिया ने  राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत समारोह की व्यवस्था  को सुलभ बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन किया।  व्यव्यस्था को लेकर कार्यकर्ताओं को  जिम्मेदारियां सौंपी गई है। 

‎ बैठक में स्वागत समारोह में अन्य जिलों से आये कार्यकर्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इस पर खास चर्चा की गई। 

‎बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने बताया कि बापू सभागार में आयोजित स्वागत समारोह में प्रदेश के सभी जिलों से आए हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के जरिए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सीधे जमीनी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे और संगठन को मजबूती देने का संदेश देंगे। 

‎उन्होंने कहा कि यह हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का पल है। पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। पूरे बिहार के लिए यह गर्व की बात है कि 45 साल के नितिन नवीन राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं।

‎भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अपने दो दिनों के प्रवास में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। भाजपा उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहले बिहार आगमन को ऐतिहासिक और यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

‎राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत के लिए पटना की सड़कों के किनारे बड़े-बड़े पोस्टर और बैनर लगाए जा रहे हैं। कई स्थानों पर उनके स्वागत के लिए तोरण द्वार बनाया गया है। पटना हवाई अड्डे से लेकर बापू सभागार के बीच सभी सड़कें पोस्टर और बैनरों से पट गई हैं।

Trending News

'लॉरेंस बिश्नोई गैंग' के नाम पर BJP नेता को धमकी, मांगे 50 लाख रुपये
'लॉरेंस बिश्नोई गैंग' के नाम पर BJP नेता को धमकी, मांगे 50 लाख रुपये
Jul 24, 2026, 10:35:00 AM
मोहम्मदगंज अस्पताल में कब आएंगे डॉक्टर? आजसू ने सरकार से पूछा बड़ा सवाल
मोहम्मदगंज अस्पताल में कब आएंगे डॉक्टर? आजसू ने सरकार से पूछा बड़ा सवाल
Jul 24, 2026, 10:30:00 AM
मुजफ्फरपुर में छात्र प्रदर्शन उग्र, कई स्थानों पर हंगामा और तोड़फोड़, SSP ने संभाला मोर्चा
मुजफ्फरपुर में छात्र प्रदर्शन उग्र, कई स्थानों पर हंगामा और तोड़फोड़, SSP ने संभाला मोर्चा
Jul 24, 2026, 10:22:00 AM
केरेडारी में चोरों के हौसले बुलंद, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल
केरेडारी में चोरों के हौसले बुलंद, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल
Jul 24, 2026, 10:20:00 AM
हजारीबाग में देर रात एनका*उंटर, जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल
हजारीबाग में देर रात एनका*उंटर, जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल
Jul 24, 2026, 9:54:00 AM
जिला स्तरीय स्क्रीनिंग समिति की बैठक, 70 कर्मियों को एसीपी-एमएसीपी का लाभ देने का निर्णय
जिला स्तरीय स्क्रीनिंग समिति की बैठक, 70 कर्मियों को एसीपी-एमएसीपी का लाभ देने का निर्णय
Jul 23, 2026, 8:21:00 PM
नीट पेपर लीक मामला: गोपालगंज में हाई अलर्ट, पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
नीट पेपर लीक मामला: गोपालगंज में हाई अलर्ट, पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Jul 23, 2026, 8:13:00 PM
पेपर लीक, छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का आक्रोश मार्च, पीएम, गृहमंत्री का फूंका पुतला
पेपर लीक, छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का आक्रोश मार्च, पीएम, गृहमंत्री का फूंका पुतला
Jul 23, 2026, 7:59:00 PM
नीट पेपर लीक: डीएम आवास पर पथराव, हालात पर काबू के लिए पुलिस की हवाई फायरिंग
नीट पेपर लीक: डीएम आवास पर पथराव, हालात पर काबू के लिए पुलिस की हवाई फायरिंग
Jul 23, 2026, 7:55:00 PM
दंगा नियंत्रण को लेकर पुलिस की मॉक ड्रिल, कराया गया आपदा व कानून-व्यवस्था प्रबंधन का अभ्यास
दंगा नियंत्रण को लेकर पुलिस की मॉक ड्रिल, कराया गया आपदा व कानून-व्यवस्था प्रबंधन का अभ्यास
Jul 23, 2026, 7:46:00 PM