राज्यपाल के कंधे पर हाथ रखकर चलने लगे नीतीश, मुख्यमंत्री ने कुर्सी पर बैठने का किया इशारा

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को पटना स्थित गांधी घाट में एक भव्य राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उन्हें सलामी दी गई।

राज्यपाल के कंधे पर हाथ रखकर चलने लगे नीतीश, मुख्यमंत्री ने कुर्सी पर बैठने का किया इशारा
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 30, 2026, 3:43:00 PM

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को पटना स्थित गांधी घाट में एक भव्य राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उन्हें सलामी दी गई। सलामी के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हाथ जोड़कर गंभीर मुद्रा में खड़े नजर आए, जो उनके प्रति सम्मान और श्रद्धा को दर्शाता है।

सलामी से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के साथ-साथ गांधी घाट की ओर जाते दिखाई दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पहले राज्यपाल को नमस्कार किया और फिर स्नेहपूर्वक उनके कंधे पर हाथ रख दिया। इसके बाद दोनों साथ-साथ चलते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे। मंच पर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इशारों में राज्यपाल को कुर्सी ऑफर की। राज्यपाल ने भी नमस्कार कर मुख्यमंत्री का अभिवादन स्वीकार किया और फिर अपनी सीट पर बैठ गए।

इस राजकीय समारोह में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा सहित राज्य सरकार के कई मंत्री, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। सभी गणमान्य व्यक्तियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों को याद किया। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह से श्रद्धा और सम्मान से भरा रहा।

कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने महात्मा गांधी के विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महात्मा गांधी के सिद्धांतों और विचारधारा पर चलते हुए देश का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि “सबका साथ, सबका विकास” का मंत्र गांधी जी के विचारों से प्रेरित है।

उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आज उसी विचारधारा के जरिए देश और समाज को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और सेवा के मूल्यों को आज भी प्रासंगिक बताते हुए कहा कि इन आदर्शों को अपनाकर ही एक मजबूत और समरस समाज का निर्माण किया जा सकता है।

Trending News

नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
Jul 24, 2026, 8:09:00 PM
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
Jul 24, 2026, 7:51:00 PM
धूमधाम से मनाया गया 77वां वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया पौधारोपण
धूमधाम से मनाया गया 77वां वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया पौधारोपण
Jul 24, 2026, 7:39:00 PM
गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
Jul 24, 2026, 6:54:00 PM
जर्जर सड़क पर धान की रोपनी,  ग्रामीणों ने जताया अनोखे तरीके से विरोध, मरम्मत की मांग
जर्जर सड़क पर धान की रोपनी, ग्रामीणों ने जताया अनोखे तरीके से विरोध, मरम्मत की मांग
Jul 24, 2026, 6:46:00 PM
‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ पारा एथलेटिक्स खिलाड़ी मो. मेराज आलम को खेल कोटे से मिली सरकारी नौकरी
‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ पारा एथलेटिक्स खिलाड़ी मो. मेराज आलम को खेल कोटे से मिली सरकारी नौकरी
Jul 24, 2026, 6:36:00 PM
बिहार के लाखों शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी, ट्रांसफर का नया आदेश जारी, मिली बड़ी छूट, पुराने सभी आवेदन रद्द..
बिहार के लाखों शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी, ट्रांसफर का नया आदेश जारी, मिली बड़ी छूट, पुराने सभी आवेदन रद्द..
Jul 24, 2026, 6:21:00 PM
चलती टैक्सी पर गिरा पहाड़, 13 लोगों के मरने की आशंका, राहत व बचाव कार्य जारी
चलती टैक्सी पर गिरा पहाड़, 13 लोगों के मरने की आशंका, राहत व बचाव कार्य जारी
Jul 24, 2026, 6:09:00 PM
नालंदा पुलिस छावनी में तब्दील, डीएम आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा, अब तक 500 छात्रों पर FIR
नालंदा पुलिस छावनी में तब्दील, डीएम आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा, अब तक 500 छात्रों पर FIR
Jul 24, 2026, 5:57:00 PM
सदर अस्पताल में 400 बेड अस्पताल की तैयारी, जमीन घेराबंदी शुरू होते ही विरोध
सदर अस्पताल में 400 बेड अस्पताल की तैयारी, जमीन घेराबंदी शुरू होते ही विरोध
Jul 24, 2026, 5:51:00 PM