राज्यसभा की 5वीं सीट जीतने की कवायद तेज, मंत्री लेसी सिंह के आवास पर NDA नेताओं की अहम बैठक

बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। रविवार सुबह जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास पर NDA नेताओं की एक अहम बैठक हुई।

राज्यसभा की 5वीं सीट जीतने की कवायद तेज, मंत्री लेसी सिंह के आवास पर NDA नेताओं की अहम बैठक
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Mar 15, 2026, 11:08:00 AM

बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। रविवार सुबह जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास पर NDA नेताओं की एक अहम बैठक हुई। इस बैठक में चुनावी रणनीति और संख्या बल को लेकर चर्चा की गई।

बैठक के बाद बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि यह एक अनौपचारिक बातचीत थी, लेकिन इसमें राज्यसभा चुनाव से जुड़े सभी मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने दावा किया कि NDA इस बार बिहार की सभी पांचों सीटें जीतेगी। श्रवण कुमार ने कहा कि NDA के पक्ष में पूरी स्थिति है और गठबंधन के पास जीत के लिए पर्याप्त संख्या बल मौजूद है।

इधर, मंत्री लेसी सिंह के सरकारी आवास पर जेडीयू विधायकों की एक बड़ी बैठक चल रही है। इस बैठक में मंत्री जमा खान, श्याम रजक, भगवान सिंह कुशवाहा, हरिनारायण सिंह और रत्नेश सदा समेत कई नेता मौजूद हैं। माना जा रहा है कि इस बैठक में विधायकों के साथ चुनाव को लेकर रणनीति और वोटिंग को लेकर चर्चा हो रही है।

वहीं, शाम को मंत्री विजय चौधरी के घर NDA नेताओं की एक और अहम बैठक होने वाली है। इस बैठक में सोमवार को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर अंतिम रणनीति तैयार की जाएगी।

दूसरी तरफ विपक्ष भी सक्रिय नजर आ रहा है। खबर है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव AIMIM की ओर से आयोजित इफ्तार पार्टी में शामिल होंगे। पार्टी की ओर से जारी पोस्टर में तेजस्वी यादव की तस्वीर भी लगाई गई है, जिससे राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है।

Trending News

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM