राज्यसभा चुनाव से पहले सियासत गरम, इफ्तार पार्टी में पहुंचे तेजस्वी, होटल में ठहरे RJD विधायक

बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। राजद के विधायक आज रात होटल पनाश में ही रुकेंगे। महागठबंधन के नेता यहां जुट रहे हैं।

राज्यसभा चुनाव से पहले सियासत गरम, इफ्तार पार्टी में पहुंचे तेजस्वी, होटल में ठहरे RJD विधायक
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Mar 15, 2026, 6:52:00 PM

बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल अपने चरम पर पहुंच गई है। मतदान से ठीक पहले सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही अपने-अपने विधायकों को एकजुट रखने और रणनीति मजबूत करने में जुटे हुए हैं।

महागठबंधन की ओर से राष्ट्रीय जनता दल यानी आरजेडी ने अपने विधायकों को पटना के होटल पनाश में ठहराने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि आरजेडी के सभी विधायक आज रात यहीं रुकेंगे। महागठबंधन के कई बड़े नेता भी होटल पहुंच रहे हैं। 

दरअसल, राज्यसभा की पांचवीं सीट को लेकर सियासी पेंच फंसा हुआ है और इसी को सुलझाने के लिए विधायकों को एकजुट रखा जा रहा है।

इसी बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमाम की इफ्तार पार्टी में पहुंचे। इस दौरान तेजस्वी यादव के साथ अख्तरूल ईमाम और आईपी गुप्ता एक साथ बैठे नजर आए। इफ्तार पार्टी में चूड़ा, चना, पकौड़ी, फ्रूट्स और जलेबी समेत कई पारंपरिक व्यंजनों की व्यवस्था की गई थी। इफ्तार के बाद अब बंद कमरे में नेताओं के बीच अहम बातचीत चल रही है, जिसमें तेजस्वी यादव, अख्तरूल ईमाम और एडी सिंह मौजूद बताए जा रहे हैं।

हालांकि, महागठबंधन के विधायकों को होटल में रखने को लेकर जदयू ने सवाल उठाए हैं। जदयू का कहना है कि विपक्ष अपने विधायकों को नजरबंद कर रहा है।

उधर, सत्तारूढ़ एनडीए में भी बैठकों का दौर जारी है। मंत्री विजय चौधरी के आवास पर जदयू विधायकों की अहम बैठक चल रही है। इस बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद हैं।

बताया जा रहा है कि जदयू की बैठक खत्म होने के बाद यहीं एनडीए की बड़ी बैठक होगी, जिसमें भाजपा समेत गठबंधन के अन्य दलों के नेता शामिल होंगे। इस बैठक में कल होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर अंतिम रणनीति तैयार की जाएगी।

ऐसे में साफ है कि राज्यसभा की पांचवीं सीट को लेकर बिहार की सियासत में जबरदस्त सरगर्मी बनी हुई है और सभी दल अपने-अपने समीकरण साधने में लगे हैं।

Trending News

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM