राज्यसभा चुनाव से पहले पटना में सियासी हलचल तेज, ताबड़तोड़ बैठकें, आज रात होटल में रुकेंगे RJD के कई विधायक

बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। मतदान से ठीक एक दिन पहले पटना में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही अपने-अपने विधायकों को साधने और रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं।

swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Mar 15, 2026, 1:25:00 PM

बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। मतदान से ठीक एक दिन पहले पटना में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही अपने-अपने विधायकों को साधने और रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं।

रविवार सुबह जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास पर एनडीए नेताओं की अहम बैठक हुई। इस बैठक में राज्यसभा चुनाव को लेकर मंथन किया गया और विधायकों के समर्थन को लेकर चर्चा हुई। इसके बाद मंत्री लेसी सिंह के सरकारी आवास पर जदयू विधायकों की बैठक शुरू हुई, जो अभी भी जारी है। बैठक में कई मंत्री और विधायक मौजूद हैं और चुनावी रणनीति पर विस्तार से बातचीत हो रही है।

वहीं दूसरी ओर स्टेट गेस्ट हाउस में बीजेपी ने भी अपने विधायकों और नेताओं के साथ अलग से बैठक की। इस मीटिंग में पार्टी के कई बड़े नेता शामिल हुए और कल होने वाले मतदान को लेकर रणनीति तैयार की गई। जानकारी के मुताबिक शाम को मंत्री विजय चौधरी के आवास पर एनडीए नेताओं की एक और बैठक होगी, जहां राज्यसभा चुनाव के लिए फाइनल स्ट्रैटजी तय की जाएगी।

इधर महागठबंधन भी पूरी तरह एक्टिव नजर आ रहा है। पटना के होटल पनाश में महागठबंधन की अहम बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में शामिल होने के लिए AIMIM के कई विधायक भी होटल पहुंचे हैं। आरजेडी के प्रधान महासचिव रणविजय साहू भी बैठक में मौजूद हैं।

सूत्रों के मुताबिक महागठबंधन के कई विधायकों को आज रात होटल पनाश में ही रुकने के लिए कहा गया है। माना जा रहा है कि वोटिंग से पहले सभी विधायकों को एकजुट रखने के लिए तेजस्वी यादव यह रणनीति अपना रहे हैं।

Trending News

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक

Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये

Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा

Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना

Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन

Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा

Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos

Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान

Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद

Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा

Jul 17, 2026, 5:34:00 PM