राज्यसभा चुनाव: NDA की वोटिंग पूरी, 3 कांग्रेसी विधायक गायब, RJD MLA फैसल का इंतजार

राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। अभी तक NDA की तरफ से 202 विधायक वोट डाल चुके हैं। केवल जदयू के अजीत कुमार की वोटिंग बाकी है। जबकि महागठबंधन की तरफ 37 विधायकों ने वोट डाले हैं

राज्यसभा चुनाव: NDA की वोटिंग पूरी, 3 कांग्रेसी विधायक गायब, RJD MLA फैसल का इंतजार
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Mar 16, 2026, 2:06:00 PM

बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर विधानसभा में वोटिंग जारी है और सियासी हलचल भी तेज हो गई है। अब तक एनडीए की तरफ से 202 विधायक अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके हैं। सिर्फ जदयू के विधायक अजीत कुमार की वोटिंग बाकी बताई जा रही है।

वहीं महागठबंधन की ओर से अब तक 37 विधायकों ने वोट डाले हैं। राजद के 24 विधायक मतदान कर चुके हैं, लेकिन ढाका से विधायक फैसल रहमान का अभी इंतजार किया जा रहा है। पार्टी के नेता उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब तक संपर्क नहीं हो पाया है।

दूसरी ओर कांग्रेस के तीन विधायक भी अभी तक वोट डालने नहीं पहुंचे हैं। इनमें सुरेन्द्र कुशवाहा और मनोज विश्वास से पार्टी नेताओं का संपर्क नहीं हो पा रहा है, जिससे महागठबंधन खेमे में चिंता बढ़ गई है।

विधानसभा में मतदान की प्रक्रिया शाम 4 बजे तक चलेगी। इसके बाद शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी और आज ही राज्यसभा चुनाव के नतीजों का ऐलान कर दिया जाएगा।

इस बार राज्यसभा की पांच सीटों के लिए कुल छह उम्मीदवार मैदान में हैं। इसी वजह से चुनाव में वोटिंग की नौबत आई है। एक सीट जीतने के लिए किसी भी उम्मीदवार को 41 विधायकों के वोट की जरूरत है।

फिलहाल एनडीए के पास 202 विधायकों का समर्थन है, जिससे उसके चार उम्मीदवारों की जीत लगभग तय मानी जा रही है। वहीं पांचवीं सीट को लेकर मुकाबला रोचक बना हुआ है।

हालांकि महागठबंधन के चार विधायक अब तक मतदान के लिए नहीं पहुंचे हैं। अगर वे मतदान में हिस्सा नहीं लेते हैं तो जीत के लिए जरूरी 41 वोटों का आंकड़ा घटकर 40 हो सकता है, जिससे मुकाबला और दिलचस्प हो जाएगा।

Trending News

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM