राज्यसभा चुनाव में बढ़ी सियासी टेंशन, तेजस्वी बोले- हम जीत रहे, कांग्रेस के 2 विधायकों के गायब होने को अफवाह बताया

बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए आज सोमवार को मतदान जारी है और राजनीतिक हलचल अपने चरम पर है। सुबह 9 बजे से शुरू हुई वोटिंग में राज्य के सभी 243 विधायक शाम 4 बजे तक अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे

राज्यसभा चुनाव में बढ़ी सियासी टेंशन, तेजस्वी बोले- हम जीत रहे, कांग्रेस के 2 विधायकों के गायब होने को अफवाह बताया
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Mar 16, 2026, 11:27:00 AM

बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए आज सोमवार को मतदान जारी है और राजनीतिक हलचल अपने चरम पर है। सुबह 9 बजे से शुरू हुई वोटिंग में राज्य के सभी 243 विधायक शाम 4 बजे तक अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी और आज ही चुनाव के नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे।

इस बार राज्यसभा की पांच सीटों के लिए कुल छह उम्मीदवार मैदान में हैं, जिसकी वजह से मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है। आमतौर पर सीटों के बराबर उम्मीदवार होने पर निर्विरोध चुनाव हो जाता है, लेकिन इस बार एक अतिरिक्त उम्मीदवार होने के कारण वोटिंग की नौबत आई है। ऐसे में सबसे ज्यादा नजर पांचवीं सीट पर टिकी हुई है, जहां सियासी मुकाबला बेहद कड़ा माना जा रहा है।

चुनाव के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने महागठबंधन की जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन बेहतर प्रदर्शन करेगा और बीजेपी के खिलाफ उनकी लड़ाई लगातार जारी रहेगी। तेजस्वी यादव ने कांग्रेस के दो विधायकों के गायब होने की खबरों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह सिर्फ अफवाह है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष को कमजोर दिखाने के लिए ऐसी बातें फैलाई जा रही हैं और अफवाह फैलाना बीजेपी की राजनीति का हिस्सा है।

दरअसल, असली मुकाबला राज्यसभा की पांचवीं सीट को लेकर माना जा रहा है। इस सीट के लिए एनडीए के उम्मीदवार शिवेश राम और महागठबंधन के उम्मीदवार एडी सिंह के बीच सीधी टक्कर है। दोनों ही खेमों की ओर से लगातार रणनीति बनाई जा रही है और अपने-अपने विधायकों को एकजुट रखने की कोशिश की जा रही है।

अब सभी की निगाहें शाम 5 बजे शुरू होने वाली मतगणना पर टिकी हुई हैं, जहां साफ हो जाएगा कि बिहार से राज्यसभा की पांचवीं सीट किसके खाते में जाएगी और किस गठबंधन की रणनीति सफल साबित होती है।

Trending News

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM