राज्यसभा चुनाव की वोटिंग शुरू, शाम 5 बजे से गिनती, नीतीश, नवीन समेत 4 की जीत तय, 1 सीट पर RJD से टक्कर

बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर आज बड़ा दिन है। राज्यसभा की 5 सीटों के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है और सभी 243 विधायक शाम 4 बजे तक अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे

राज्यसभा चुनाव की वोटिंग शुरू, शाम 5 बजे से गिनती, नीतीश, नवीन समेत 4 की जीत तय, 1 सीट पर RJD से टक्कर
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Mar 16, 2026, 9:10:00 AM

बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर आज बड़ा दिन है। राज्यसभा की 5 सीटों के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है और सभी 243 विधायक शाम 4 बजे तक अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी और आज ही चुनाव के नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे।

इस बार चुनाव दिलचस्प इसलिए हो गया है क्योंकि 5 सीटों के लिए कुल 6 उम्मीदवार मैदान में हैं। ऐसे में मुकाबला कड़ा हो गया है और वोटिंग की नौबत आ गई है। राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए किसी भी उम्मीदवार को कम से कम 41 विधायकों का समर्थन चाहिए।

विधानसभा में संख्या बल के लिहाज से देखें तो एनडीए की स्थिति मजबूत है। एनडीए के पास कुल 202 विधायक हैं, जिसके आधार पर उसके चार उम्मीदवारों की जीत लगभग तय मानी जा रही है। लेकिन पांचवीं सीट पर समीकरण थोड़े पेचीदा हो गए हैं। बताया जा रहा है कि एनडीए के पांचवें उम्मीदवार को जीत के लिए अभी भी करीब 3 वोटों की कमी पड़ रही है।

यही वजह है कि पांचवीं सीट के लिए एनडीए और महागठबंधन के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है। इस सीट पर हर एक वोट बेहद अहम हो गया है और सभी दल अपने-अपने विधायकों को एकजुट रखने में जुटे हैं।

वोटिंग से एक दिन पहले रविवार को प्रदेश की राजनीति भी काफी गरमाई रही। एनडीए खेमे में लगातार बैठकों का दौर चलता रहा, जबकि महागठबंधन ने पटना के होटल पनाश में बैठक कर रणनीति तैयार की। महागठबंधन, एआईएमआईएम और बसपा के विधायक रात में होटल में ही ठहरे थे और अब सभी विधायक वोटिंग के लिए विधानसभा पहुंच चुके हैं। आज शाम तक साफ हो जाएगा कि राज्यसभा की पांचवीं सीट किसके खाते में जाती 

Trending News

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM