राबड़ी आवास को पुलिस ने घेरा, 10 सर्कुलर रोड छावनी में तब्दील, राबड़ी देवी ने सीएम सम्राट को फोर्स बुलाने की दी थी चेतावनी

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। शनिवार को 10 सर्कुलर रोड को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया।

राबड़ी आवास को पुलिस ने घेरा, 10 सर्कुलर रोड छावनी में तब्दील, राबड़ी देवी ने सीएम सम्राट को फोर्स बुलाने की दी थी चेतावनी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: May 30, 2026, 4:55:00 PM

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। शनिवार को 10 सर्कुलर रोड को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। दरअसल बिहार सरकार और राबड़ी देवी के बीच सरकारी बंगला खाली कराने को लेकर टकराव खुलकर सामने आ गया है। राबड़ी देवी ने सीएम सम्राट चौधरी को चुनौती देते हुए कहा कि वे किसी भी कीमत पर अपना यह मौजूदा बंगला खाली नहीं करेंगी और सरकार चाहे तो फोर्स बुलाकर खाली करवा ले।

10 सर्कुलर रोड, आवास के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। सचिवालय एसडीपीओ अनु कुमारी भारी पुलिस बल के साथ पहुंची और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी। सचिवालय एसडीपीओ राबड़ी देवी के आवास पहुंचीं हैं और उन्होंने उनसे बातचीत की है। राबड़ी आवास से बाहर निकलीं एसडीपीओ से जब मीडियाकर्मियों ने बात करने की कोशिश की तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया और वहां से निकल गईं।

एसडीपीओ आवास के अंदर भी गईं और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस की मौजूदगी के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि प्रशासन की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया। गाजियाबाद से पटना लौटने के बाद राबड़ी देवी ने आवास खाली नहीं करने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि वह बंगला छोड़ने वाली नहीं हैं। राबड़ी देवी ने सीएम सम्राट चौधरी को चुनौती देते हुए कहा कि वे किसी भी कीमत पर अपना यह मौजूदा बंगला खाली नहीं करेंगी और सरकार चाहे तो फोर्स बुलाकर खाली करवा ले। 

भवन निर्माण विभाग ने हाल ही में राबड़ी देवी को तीसरा नोटिस जारी किया था। विभाग ने आवास जल्द खाली करने का निर्देश दिया है। नोटिस में कहा गया कि यह बंगला अब पशुपालन मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित किया जा चुका है। ऐसे में वर्तमान आवंटन के अनुसार आवास खाली कराया जाना जरूरी है। विभाग का कहना है कि पहले भी दो बार नोटिस जारी किए जा चुके हैं। इसके बावजूद अब तक आवास खाली नहीं किया गया है

बता दें कि भवन निर्माण विभाग ने राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास तत्काल खाली करने का नोटिस जारी किया है। विभाग का कहना है कि यह आवास अब बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित किया जा चुका है। ऐसे में पूर्व आवंटन को समाप्त करते हुए राबड़ी देवी से मकान खाली करने का अनुरोध किया गया है। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को नया सरकारी आवास 39, हार्डिंग रोड आवंटित किया गया है।

Trending News

भागलपुर के गौशाला प्रांगण में लगी भीषण आग, चार दमकल की गाड़ियां पहुंची
भागलपुर के गौशाला प्रांगण में लगी भीषण आग, चार दमकल की गाड़ियां पहुंची
Jul 16, 2026, 12:31:00 PM
जामताड़ा पुलिस का ऑपरेशन 'नाइट चेक', होटल-लॉज और बस स्टैंड पर पुलिस की पैनी नजर
जामताड़ा पुलिस का ऑपरेशन 'नाइट चेक', होटल-लॉज और बस स्टैंड पर पुलिस की पैनी नजर
Jul 16, 2026, 12:26:00 PM
मोतिहारी में डिग्री कॉलेज उद्घाटन कार्यक्रम में अव्यवस्था, विधायक प्रमोद कुमार का वीडियो वायरल
मोतिहारी में डिग्री कॉलेज उद्घाटन कार्यक्रम में अव्यवस्था, विधायक प्रमोद कुमार का वीडियो वायरल
Jul 16, 2026, 12:20:00 PM
मंच पर जीवंत हुआ पलामू का गौरवशाली इतिहास, 1857 की जनक्रांति का मंचन देख भावुक हुए दर्शक
मंच पर जीवंत हुआ पलामू का गौरवशाली इतिहास, 1857 की जनक्रांति का मंचन देख भावुक हुए दर्शक
Jul 16, 2026, 12:08:00 PM
पुलिस वाहन से युवक की मौत, भारी बवाल, हवाई फायरिंग भी, दो इंस्पेक्टर समेत आठ पुलिसकर्मी घायल
पुलिस वाहन से युवक की मौत, भारी बवाल, हवाई फायरिंग भी, दो इंस्पेक्टर समेत आठ पुलिसकर्मी घायल
Jul 16, 2026, 12:02:00 PM
आपदा प्रबंधन पर सरकार का बड़ा दांव, 175.40 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी
आपदा प्रबंधन पर सरकार का बड़ा दांव, 175.40 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी
Jul 16, 2026, 12:02:00 PM
सहरसा: पतरघट में राजकीय डिग्री कॉलेज में शुरू हुई पढ़ाई, बेटियों के सपनों को मिली उड़ान
सहरसा: पतरघट में राजकीय डिग्री कॉलेज में शुरू हुई पढ़ाई, बेटियों के सपनों को मिली उड़ान
Jul 16, 2026, 11:50:00 AM
19 साल से पुलिस को दे रहा था चकमा, आखिरकार लाल वारंटी गिरफ्तार
19 साल से पुलिस को दे रहा था चकमा, आखिरकार लाल वारंटी गिरफ्तार
Jul 16, 2026, 11:41:00 AM
पहले पार्टी पर वार, अब पोस्टर से प्रहार, निशाने पर प्रशांत किशोर
पहले पार्टी पर वार, अब पोस्टर से प्रहार, निशाने पर प्रशांत किशोर
Jul 16, 2026, 11:38:00 AM
पलामू में बिजली चोरों पर JBVNL का शिकंजा, 6 लोगों पर FIR दर्ज
पलामू में बिजली चोरों पर JBVNL का शिकंजा, 6 लोगों पर FIR दर्ज
Jul 16, 2026, 11:30:00 AM