शराबबंदी सही, लेकिन लागू करने में गड़बड़ी, जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, NDA में बढ़ी हलचल

बिहार की सियासत में एक बार फिर शराबबंदी को लेकर बहस तेज हो गई है। माधव आनंद के सदन में दिए बयान के बाद अब केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की प्रतिक्रिया ने राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है।

swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Feb 18, 2026, 5:39:00 PM

बिहार की सियासत में एक बार फिर शराबबंदी को लेकर बहस तेज हो गई है। माधव आनंद के सदन में दिए बयान के बाद अब केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की प्रतिक्रिया ने राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है।

गयाजी स्थित अपने आवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए मांझी ने साफ कहा कि शराबबंदी का उद्देश्य सही है, लेकिन इसके क्रियान्वयन में भारी गड़बड़ी हो रही है। उन्होंने कहा कि वे पहले से ही सरकार को इस बारे में आगाह करते रहे हैं और कई बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कानून की समीक्षा की मांग कर चुके हैं।

मांझी ने बताया कि तीसरी बार की गई समीक्षा में स्पष्ट प्रावधान किया गया था कि मामूली मात्रा में शराब पीने वाले या 250 से 500 ग्राम तक शराब ले जाने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। लेकिन जमीनी हकीकत इससे उलट है। छोटे लोगों को पकड़ा जा रहा है, जबकि हजारों-लाखों लीटर शराब की तस्करी करने वाले पैसों के बल पर छूट जाते हैं।।

उन्होंने यह भी कहा कि शराबबंदी से राज्य को आर्थिक नुकसान हो रहा है। जब शराब की होम डिलीवरी हो रही है और बाहर से महंगी शराब आ रही है, तो बिहार का पैसा दूसरे राज्यों में जा रहा है। इस पूरे मसले पर गंभीरता से पुनर्विचार की जरूरत है।

मांझी ने जहरीली शराब की घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि गरीब और दलित समाज के लोग इसका सबसे ज्यादा शिकार हो रहे हैं। बड़े लोग महंगी शराब पी लेते हैं, लेकिन गरीब तबका सस्ती और जहरीली शराब के कारण अपनी जान गंवा देता है।

माधव आनंद के बयान के बाद मांझी की इस प्रतिक्रिया ने एनडीए के भीतर भी नई हलचल पैदा कर दी है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि सरकार इस पर क्या रुख अपनाती है।

Trending News

हजारीबाग: राज्यस्तरीय विश्वकर्मा शिल्पकार मेला सितंबर में, समाज में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे: विकास राणा

Jul 19, 2026, 10:18:00 PM
हजारीबाग: NTPC चट्टी बरियातू कोयला परियोजना का दूषित पानी से केरेडारी क्षेत्र में हाहाकार

Jul 19, 2026, 10:03:00 PM
हजारीबाग का युवक चरही के बरदपिछरवा जलप्रपात में फिसलकर डूबा, हुई मौत, दोस्तों के साथ घूमने गया था

Jul 19, 2026, 9:51:00 PM
एमजीएम अस्पताल में फूट-फूटकर रोई महिला होमगार्ड, बोलीं-हमको पैसा दिला दीजिए, नहीं तो हम मर जाएंगे

Jul 19, 2026, 9:39:00 PM
 पलामू: क्रिमिनल बैकग्राउंड वाले 2000 लोग रडार पर, पुलिस की स्पेशल टीम, सर्विलांस शुरू

Jul 19, 2026, 6:55:00 PM
जामताड़ा: नाला में छात्रों का हल्ला बोल, भ्रष्ट शिक्षा प्रणाली, NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक पर नुक्कड़ सभा

Jul 19, 2026, 6:49:00 PM
ABVP के शिल्पकार प्रो.यशवंतराव केलकर की जन्म शताब्दी वर्ष पर विशेष कार्यक्रम, रविशंकर प्रसाद हुए शामिल

Jul 19, 2026, 6:43:00 PM
बेगूसराय को सीएम सम्राट चौधरी की बड़ी सौगात, कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन

Jul 19, 2026, 6:35:00 PM
दुबई जेल में 10 साल की सजा काट रहा गोपालगंज का लाल वतन लौटा, सांसद की पहल से मिली आजादी

Jul 19, 2026, 6:22:00 PM
विदेश भेजने के नाम पर ठगी, गोपालगंज में युवक से 98 हजार रुपये ऐंठे, प्राथमिकी दर्ज

Jul 19, 2026, 5:54:00 PM