प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी, कहा - सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल

विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में हुई वृद्धि पर सरकार पर तीखा हमला बोला है।

  प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी, कहा - सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Mar 20, 2026, 6:35:00 PM

पटना: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में हुई वृद्धि पर सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार के रसोई गैस की किल्लत के बीच प्रीमियम पेट्रोल के दाम को बढ़ाना लोगों के लिए नीम पर करैला साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में एक बार फिर से विफल रही है।  

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में मामूली वृद्धि  होने के बाद सरकार द्वारा प्रीमियम पेट्रोल पर करीब 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करना जनता के साथ अन्याय है। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत कम हुई थी, तब तो सरकार ने पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में कमी नहीं की थी?  

उन्होंने कहा कि पहले ही रसोई गैस जैसी जरूरी वस्तु नहीं मिल रही थी, और अब पेट्रोल की कीमतें बढ़ने से जीवन की बुनियादी जरूरतें भी महंगी हो जाएंगी। उन्होंने कहा, “यह बढ़ोतरी जनता पर बोझ डालने वाली है।” 

उन्होंने कहा कि बिहार में पहले से ही अन्य कई राज्यों की तुलना में पेट्रोल और डीजल के दाम अधिक थे।  उन्होंने कहा कि सरकार ने जानबूझकर मुनाफाखोरी करते हुए यह फैसला लिया है। उन्होंने इस फैसले की कड़ी निंदा करते हुए मांग की कि पेट्रोल के बढ़े हुए दाम तत्काल वापस लिए जाएं।

Trending News

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM