प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह शराब के नशे में गिरफ्तार, पुलिस से बदतमीजी का आरोप

बिहार के सारण जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां महाराजगंज से जुड़े राष्ट्रीय जनता दल यानी आरजेडी के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह को पुलिस ने शराब के नशे में गिरफ्तार कर लिया है

प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह शराब के नशे में गिरफ्तार, पुलिस से बदतमीजी का आरोप
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Mar 15, 2026, 8:57:00 PM

बिहार के सारण जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां महाराजगंज से जुड़े राष्ट्रीय जनता दल यानी आरजेडी के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह को पुलिस ने शराब के नशे में गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बन गया है।

जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई शनिवार देर शाम औद्योगिक थाना पुलिस ने की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुधीर सिंह कथित तौर पर शराब के नशे में थे। इसी दौरान उनकी पुलिस से कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की कोशिश की और पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की।

इसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सुधीर सिंह को हिरासत में ले लिया। पुलिस उन्हें थाने लेकर आई, जहां उनकी मेडिकल जांच कराई जा रही है। प्रारंभिक जांच के आधार पर उनके खिलाफ बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

उधर, सुधीर सिंह की गिरफ्तारी की खबर जैसे ही इलाके में फैली, उन्हें छुड़ाने के लिए कुछ लोगों द्वारा औद्योगिक थाने पर दबाव बनाए जाने की भी चर्चा सामने आई है। हालांकि पुलिस का साफ कहना है कि कानून के अनुसार ही कार्रवाई की जा रही है और किसी भी तरह के दबाव में आने का सवाल ही नहीं उठता।

औद्योगिक थाना प्रभारी ने बताया कि सुधीर सिंह को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है और मेडिकल जांच के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर सारण जिले में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। अब देखना यह होगा कि इस मामले में आगे क्या कानूनी कार्रवाई होती है और पुलिस की जांच में क्या-क्या तथ्य सामने आते हैं।

Trending News

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM