पोस्टर लगाकर RJD का हमला, बीजेपी को बताया अजगर, लिखा- कोई ऐसा सगा नहीं, जिसको भाजपा ने ठगा नहीं

राजधानी पटना में एक बार फिर आरजेडी नेताओं की ओर से पार्टी कार्यालय के सामने एक पोस्टर लगाकर एनडीए पर निशाना साधा गया है।

पोस्टर लगाकर RJD का हमला, बीजेपी को बताया अजगर, लिखा- कोई ऐसा सगा नहीं, जिसको भाजपा ने ठगा नहीं
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Mar 14, 2026, 1:27:00 PM

राजधानी पटना में एक बार फिर पोस्टर वार के जरिए सियासी हमला देखने को मिला है। इस बार आरजेडी नेताओं ने पार्टी कार्यालय के सामने एक पोस्टर लगाकर एनडीए और बीजेपी पर तीखा तंज कसा है। पोस्टर के जरिए बीजेपी की राजनीति और उसके सहयोगियों के साथ संबंधों पर सवाल उठाने की कोशिश की गई है।

पोस्टर में एक तरफ मुख्यमंत्री की कुर्सी, दूसरी तरफ राज्यसभा का संकेत और बीच में एक बड़े अजगर की तस्वीर दिखाई गई है। इस अजगर को प्रतीकात्मक रूप से बीजेपी के रूप में दिखाया गया है। पोस्टर के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि बीजेपी अपने सहयोगियों को धीरे-धीरे खत्म कर सत्ता पर कब्जा करना चाहती है।

पोस्टर में बड़े अक्षरों में लिखा गया है – “कोई ऐसा सगा नहीं, जिसको भाजपा ने ठगा नहीं।” इस लाइन के जरिए आरजेडी ने बीजेपी पर अपने सहयोगी दलों के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया है।

पोस्टर में अजगर के सामने मुख्यमंत्री की कुर्सी दिखाई गई है, जबकि तीर के निशान के साथ आगे राज्यसभा की ओर इशारा किया गया है। इसे लेकर आरजेडी का दावा है कि बीजेपी की नजर सहयोगी दलों की राजनीतिक जमीन और सत्ता पर है।

इस पूरे मामले पर आरजेडी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. एजाज अहमद ने भी बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी की नीति साफ है। यह पार्टी सत्ता हासिल करने और सत्ता की मलाई खाने की राजनीति करती है। उनका आरोप है कि बीजेपी जनता के हितों को नजरअंदाज कर सिर्फ सत्ता के लिए काम कर रही है।

डॉ. एजाज अहमद ने यह भी कहा कि एनडीए के भीतर मुख्यमंत्री बनने की होड़ साफ दिखाई दे रही है। इससे यह संकेत मिलता है कि बीजेपी बिहार में मुख्यमंत्री की कुर्सी पर कब्जा करना चाहती है।

हालांकि इस पोस्टर को लेकर बीजेपी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन पटना की सियासत में एक बार फिर पोस्टर वार ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है।

Trending News

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM