सियासी चाल या वापसी की तैयारी? दो विधायक पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा से मिलने, क्या रामेश्वर महतो अलग-थलग पड़े?

बिहार की राजनीति में इस वक्त सबसे बड़ी और अहम खबर उपेंद्र कुशवाहा से जुड़ी सामने आ रही है। बीते कुछ दिनों से उनके विधायकों को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही थीं कि वे उनका साथ छोड़ सकते हैं।

सियासी चाल या वापसी की तैयारी? दो विधायक पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा से मिलने, क्या रामेश्वर महतो अलग-थलग पड़े?
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 17, 2026, 1:59:00 PM

बिहार की राजनीति में इस वक्त सबसे बड़ी और अहम खबर उपेंद्र कुशवाहा से जुड़ी सामने आ रही है। बीते कुछ दिनों से उनके विधायकों को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही थीं कि वे उनका साथ छोड़ सकते हैं। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज थी कि पार्टी के तीनों विधायक रडार से बाहर हो गए हैं और किसी दूसरी पार्टी में शामिल होने की तैयारी में हैं। यहां तक कहा जा रहा था कि इन विधायकों की उपेंद्र कुशवाहा से काफी समय से कोई मुलाकात भी नहीं हुई है, जिससे सस्पेंस और ज्यादा गहराता जा रहा था।

इन्हीं तमाम कयासों के बीच अब एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसने सियासी माहौल का रुख बदल दिया है। तीन में से दो विधायक उपेंद्र कुशवाहा से मिलने पहुंच गए हैं। इनमें मधुबनी से विधायक माधव आनंद और दूसरे विधायक आलोक कुमार शामिल हैं। दोनों नेताओं की यह मुलाकात इस बात का संकेत मानी जा रही है कि पार्टी के अंदर सब कुछ खत्म नहीं हुआ है और नेतृत्व को लेकर भरोसा अभी भी कायम है।

हालांकि तीसरे विधायक को लेकर सस्पेंस बरकरार है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आगे की राजनीति क्या मोड़ लेती है और क्या उपेंद्र कुशवाहा अपनी पार्टी को एकजुट रखने में पूरी तरह सफल हो पाते हैं या नहीं।

इससे पहले, पटना में जब उपेंद्र कुशवाहा की लिट्टी पार्टी हुई थी, तब उनकी पार्टी के तीनों विधायकों माधव आनंद, रामेश्वर महतो और आलोक कुमार उस समय नितिन नबीन से मिलने दिल्ली चले गए थे. उसके बाद से कयास लग रहे हैं कि क्या उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी टूट सकती है.

बताया जा रहा है कि उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश सरकार में अपने बेटे दीपक प्रकाश को मंत्री बनवा दिया था. वो भी तब, जब दीपक प्रकाश न तो विधायक थे और न ही एमएलसी. अब भाजपा कोटे से उन्हें एमएलसी बनाना होगा. अगर दीपक प्रकाश एमएलसी न बने तो उन्हें 6 महीने बाद मंत्री पद छोड़ना होगा. बताया जा रहा है कि दीपक प्रकाश को मंत्री बनाने से नाराजगी है।

Trending News

बिहार बंद को लेकर मुजफ्फरपुर में इंटरनेट सेवायें बंद
बिहार बंद को लेकर मुजफ्फरपुर में इंटरनेट सेवायें बंद
Jul 25, 2026, 8:30:00 AM
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दिया इस्तीफा
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दिया इस्तीफा
Jul 25, 2026, 7:54:00 AM
NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
Jul 24, 2026, 11:27:00 PM
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
Jul 24, 2026, 11:10:00 PM
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
Jul 24, 2026, 11:01:00 PM
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
Jul 24, 2026, 8:39:00 PM
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
Jul 24, 2026, 8:31:00 PM
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
Jul 24, 2026, 8:21:00 PM
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
Jul 24, 2026, 8:09:00 PM
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
Jul 24, 2026, 7:51:00 PM