मकर संक्रांति पर सियासी दही-चूड़ा भोजः चिराग पासवान के ऑफिस पहुंचे CM नीतीश, NDA नेताओं का जमावड़ा

आज गुरुवार को मकर संक्रांति के अवसर पर बिहार की सियासत में दही-चूड़ा भोज के बहाने राजनीतिक हलचल देखने को मिली। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के आवास पर आयोजित दही-चूड़ा भोज में शामिल हुए।

मकर संक्रांति पर सियासी दही-चूड़ा भोजः चिराग पासवान के ऑफिस पहुंचे CM नीतीश, NDA नेताओं का जमावड़ा
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 15, 2026, 12:38:00 PM

आज गुरुवार को मकर संक्रांति के अवसर पर बिहार की सियासत में दही-चूड़ा भोज के बहाने राजनीतिक हलचल देखने को मिली। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के आवास पर आयोजित दही-चूड़ा भोज में शामिल हुए। यहां पहुंचते ही मुख्यमंत्री ने हाथ हिलाकर मीडिया और मौजूद लोगों का अभिवादन किया। सीएम की मौजूदगी ने इस भोज को राजनीतिक रूप से खास बना दिया।

चिराग पासवान के भोज में एनडीए के कई बड़े नेता भी शामिल हुए। बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन भी कार्यक्रम में पहुंचे। उनके साथ केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय, बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडे, दिलीप जायसवाल, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत एनडीए के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सभी नेताओं ने मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं और आपसी मेलजोल के साथ राजनीतिक चर्चा भी होती दिखी।

इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जदयू विधायक और बाहुबली आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद के आवास पर आयोजित दही-चूड़ा भोज में शामिल हुए। नीतीश कुमार यहां करीब पांच मिनट तक रुके और फिर वहां से रवाना हो गए। चेतन आनंद के भोज में जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और पीएचईडी मंत्री संजय कुमार भी शामिल हुए।

इस दौरान राजनीति को लेकर बयानबाजी भी देखने को मिली।

 कांग्रेस विधायकों को दही-चूड़ा भोज में आमंत्रण देने के सवाल पर चेतन आनंद ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगर कांग्रेस विधायकों को अच्छे से बुलाया जाए, तो उनके सभी विधायक जदयू में आ सकते हैं। उनके इस बयान के बाद सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। मकर संक्रांति के मौके पर दही-चूड़ा भोज ने एक बार फिर बिहार की राजनीति को गरमा दिया है।

Trending News

रिवॉल्वर लेकर किराना दुकान में घुसा युवक, दुकानदार ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
रिवॉल्वर लेकर किराना दुकान में घुसा युवक, दुकानदार ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
Jul 25, 2026, 11:17:00 AM
युवाओं के भविष्य पर घमासान, JPSC-JSSC मुद्दे पर BJP ने सरकार को घेरा
युवाओं के भविष्य पर घमासान, JPSC-JSSC मुद्दे पर BJP ने सरकार को घेरा
Jul 25, 2026, 10:49:00 AM
 BSL में कर्मचारी की मौत के बाद हंगामा, परिजन बोले-"पहले नौकरी, फिर अंतिम संस्कार"
BSL में कर्मचारी की मौत के बाद हंगामा, परिजन बोले-"पहले नौकरी, फिर अंतिम संस्कार"
Jul 25, 2026, 10:20:00 AM
पेपर लीक से नाराज छात्र आज करेंगे प्रदर्शन, सरकार तक पहुंचाएंगे अपनी आवाज
पेपर लीक से नाराज छात्र आज करेंगे प्रदर्शन, सरकार तक पहुंचाएंगे अपनी आवाज
Jul 25, 2026, 10:02:00 AM
पेपर लीक जैसी घटना पर रोक लगाने के लिए आज छात्रों की शांतिपूर्ण रैली
पेपर लीक जैसी घटना पर रोक लगाने के लिए आज छात्रों की शांतिपूर्ण रैली
Jul 25, 2026, 9:53:00 AM
बिहार बंद को लेकर मुजफ्फरपुर में इंटरनेट सेवायें बंद
बिहार बंद को लेकर मुजफ्फरपुर में इंटरनेट सेवायें बंद
Jul 25, 2026, 8:30:00 AM
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दिया इस्तीफा
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दिया इस्तीफा
Jul 25, 2026, 7:54:00 AM
NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
Jul 24, 2026, 11:27:00 PM
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
Jul 24, 2026, 11:10:00 PM
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
Jul 24, 2026, 11:01:00 PM