पीएम मोदी ने साफ कर दिया कि भारत हमेशा से ही मानवता के हित में और शांति के पक्ष में अपनी आवाज उठाता रहा है: संजय सरावगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा में पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को लेकर दिए गए बयान पर बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री आज सदन में आए और उन्होंने सारी जानकारी दी

पीएम मोदी ने साफ कर दिया कि भारत हमेशा से ही मानवता के हित में और शांति के पक्ष में अपनी आवाज उठाता रहा है: संजय सरावगी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Mar 23, 2026, 5:56:00 PM

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा में पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को लेकर दिए गए बयान पर बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री आज सदन में आए और उन्होंने सारी जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने पूरी दुनिया को बता दिया कि हम इस युद्ध की समाप्ति चाहते हैं और सरकार देशवासियों के साथ खड़ी हैं।

‎भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री हमेशा सकारात्मक रहते हैं और आज भी उन्होंने वही बातें की हैं। उन्होंने जहां संयम की बात कही, वहीं सतर्क रहने की जरूरत बताई। पीएम मोदी ने जानकारी दी कि भारत ने पिछले 11 वर्षों में अपने ऊर्जा आयात का डायवर्सिफिकेशन किया है। पहले क्रूड ऑयल, एलएनजी और एलपीजी, ऊर्जा जरूरतों के लिए 27 देशों से आयात किया जाता था। आज भारत 41 देशों से ऊर्जा आयात करता है।

‎पीएम मोदी ने देशवासियों को भरोसा दिया है कि सरकार अलग-अलग देशों के सप्लायर के साथ भी संपर्क में है। प्रयास यह है कि जहां से संभव हो, वहां से तेल और गैस की सप्लाई होती रहे। भारत सरकार गल्फ और आसपास के शिपिंग रूट्स पर निरंतर नजर बनाए हुए है। सरकार का प्रयास है कि तेल, गैस या फर्टिलाइजर हो, या जरूरी सामान से जुड़े जहाज, भारत तक सुरक्षित पहुंचें।

‎भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि पीएम मोदी ने लोगों से एकजुट रहने की अपील करते हुए उत्साहवर्धन भी किया कि कोरोना के समय हम एकजुटता से ऐसी चुनौतियों का सामना कर चुके हैं। हमें फिर से उसी तरह से तैयार रहने की आवश्यकता है। धैर्य के साथ, संयम के साथ, शांत मन से हमें हर चुनौती का मुकाबला करना है। यही हमारी पहचान है, यही हमारी ताकत है। हमें बहुत सावधान और सतर्क भी रहना है।

‎उन्होंने भरोसा दिया, "देश की हर सरकार और देश का हर नागरिक जब मिलकर चलेगा, तो हम हर चुनौती का सामना कर सकते हैं।"

‎भाजपा अध्यक्ष ने आगे कहा कि विदेशों में रह रहे भारतीयों की भी मदद की जा रही है। पीएम मोदी ने कहा है कि भारतीय हों या पर्यटक हों, सभी को हरसंभव मदद दी जा रही है। हमारे मिशन नियमित रूप से एडवाइजरी जारी कर रहे हैं। यहां भारत और अन्य प्रभावित देशों में 24 घंटे कंट्रोल रूम और आपातकालीन हेल्पलाइन जारी की गई हैं। सभी भारतीयों को त्वरित जानकारी दी जा रही है।

‎पीएम मोदी ने लोगों को झूठ से सतर्क रहने की भी जरूरत बताई है। उन्होंने कहा है कि इस हालात का फायदा उठाने वाले झूठ फैलाने का प्रयास करेंगे। ऐसे लोगों की कोशिशों को सफल नहीं होने देना है। उन्होंने कालाबाजारी और जमाखोरी करने वालों पर कार्रवाई करने का भी राज्य सरकार से आग्रह किया है।

‎उन्होंने कहा, "पीएम मोदी ने आज साफ संदेश दे दिया कि भारत हमेशा से ही मानवता के हित में और शांति के पक्ष में अपनी आवाज उठाता रहा है। प्रधानमंत्री ने साफ कर दिया कि बातचीत और कूटनीति ही इस समस्या का समाधान है। भारत का हर प्रयास तनाव को कम करने और इस संघर्ष को समाप्त करने के लिए है। इस संघर्ष में किसी के भी जीवन पर संकट मानवता के हित में नहीं है।"

‎भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सरावगी ने कहा कि पीएम मोदी ने साफ किया है कि रसायन, फार्मास्यूटिकल्स, पेट्रोकेमिकल्स और अन्य औद्योगिक क्षेत्रों द्वारा आवश्यक आयात के स्रोतों में विविधता लाने के लिए कई उपायों पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा है कि उर्वरकों और पेट्रोलियम पदार्थों की कमी नहीं है, पर्याप्त भंडार हैं।

Trending News

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM