PK जहानाबाद की पीड़िता के परिजनों के साथ पटना SSP से मिले; बोले - इस मामले में SIT गठित किए जाने से स्पष्ट है कि प्रारंभिक जांच में चूक हुई है

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर शनिवार को पटना के गांधी मैदान के पास स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंचे

PK जहानाबाद की पीड़िता के परिजनों के साथ पटना SSP से मिले; बोले - इस मामले में SIT गठित किए जाने से स्पष्ट है कि प्रारंभिक जांच में चूक हुई है
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 17, 2026, 4:29:00 PM

पटना: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर शनिवार को पटना के गांधी मैदान के पास स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उनके साथ पटना के एक गर्ल्स हॉस्टल में रहकर मेडिकल एग्जाम (NEET) की तैयारी कर रही जहानाबाद की छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में पीड़िता के पिता, मामा, मामी, चाचा और भाई भी मौजूद थे। इस मुलाकात का उद्देश्य प्रदर्शन के बाद जिन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है, उनके साथ मानवीय व्यवहार सुनिश्चित करने और कानूनी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए अनावश्यक कार्रवाई से बचाने की अपील करना था।

इस दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि जैसा कि आपको मालूम है कि शुक्रवार को हम पीड़ित परिवार से उनके घर (जहानाबाद) में मिले थे, उसके बाद सरकार ने मामले में संज्ञान लेते हुए एसआईटी का गठन किया है। अब हम लोगों को अपेक्षा है कि एसआईटी मामले की जांच करे और जिनके साथ अन्याय हुआ है उनको न्याय मिले। आज एसएसपी से मिलने की दो वजहें रही हैं। पहला, परिवार का मानना है कि जो आईओ (इंवेस्टिगेशन ऑफिसर) जो मामले की जांच कर रहे थे, उस महिला पदाधिकारी के प्रति पीड़ित परिवार का आक्रोश है, ऐसे में वे चाहते हैं कि उनपर विभागीय कार्रवाई हो। दूसरा, इस घटना के विरोध में बीते दिनों कारगिल चौक पर पीड़ित के परिजनों और युवाओं ने धरना-प्रदर्शन किया था, जिनपर एफआईआर हो गया है। शुक्रवार को उसी संबंध में पुलिस ने बीएन कॉलेज में छापेमारी की थी। ये बात भी इनके संज्ञान में लाया गया है। चूंकि घटना में सरकार ने भी ये माना कि कुछ गलती हुई है, इस कारण एसआईटी बनाया गया है। ऐसी स्थिति में जो लोग घटना के विरोध में जो प्रदर्शन कर रहे थे उनपर एफआईआर कर कार्रवाई करना उचित नहीं होगा। इन दोनों बातों पर एसएसपी ने आश्वासन दिया है कि वो अपने स्तर से देखेंगे, जहां तक संभव होगा पुलिस मानवीय रुख अपनाएगी। जिन लोगों पर एफआईआर हुआ है उनपर कोई कड़ी कार्रवाई नहीं होगी। 

प्रशांत किशोर ने कहा कि सरकार ने आईजी के अंतर्गत एक एसआईटी बनाया है। जांच होने दीजिए। पीड़ित परिवार ने जो कुछ कहा है वो हमने सरकार-प्रशासन के सामने रखा है। इसके लिए एसआईटी बनाई गई है, उन्हें निर्णय लेने दें। पीड़ित परिवार को कमजोर समझकर दबाया नहीं जा सकता। इसलिए हम उनके साथ खड़े हैं। 

पटना पुलिस पर भरोसे के सवाल पर प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर प्रशासन से गलती नहीं हुई होती तो इतना हंगामा ही क्यों होता। मैंने पीड़ित लड़की के पिताजी को आश्वासन दिया था कि आपकी आवाज उठाई जाएगी। सरकार ने एसआईटी बना दिया है, उसके लिए उन्हें धन्यवाद है। एसआईटी को रिपोर्ट देने दीजिए, यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं, परिवार संतुष्ट नहीं होगा तो भी आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित के परिवार और हम चाहते हैं कि न्याय हो। हमारा विषय बस इतना है कि पीड़ित परिवार को न्याय मिले। इस दौरान वरिष्ठ नेता किशोर कुमार मुन्ना, सुभाष कुमार कुशवाहा, रामबली चंद्रवंशी, जेपी सिंह, मनीष कश्यप, सर्वर अली सहित अन्य मौजूद रहे।

Trending News

बिहार बंद को लेकर मुजफ्फरपुर में इंटरनेट सेवायें बंद
बिहार बंद को लेकर मुजफ्फरपुर में इंटरनेट सेवायें बंद
Jul 25, 2026, 8:30:00 AM
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दिया इस्तीफा
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दिया इस्तीफा
Jul 25, 2026, 7:54:00 AM
NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
Jul 24, 2026, 11:27:00 PM
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
Jul 24, 2026, 11:10:00 PM
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
Jul 24, 2026, 11:01:00 PM
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
Jul 24, 2026, 8:39:00 PM
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
Jul 24, 2026, 8:31:00 PM
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
Jul 24, 2026, 8:21:00 PM
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
Jul 24, 2026, 8:09:00 PM
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
Jul 24, 2026, 7:51:00 PM