10 दिनों में तीसरी बार महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, मोदी सरकार पर बरसे तेजस्वी, कहा-फुल एंटरटेनमेंट मिलता रहेगा

देश में एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए हैं। पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

 10 दिनों में तीसरी बार महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, मोदी सरकार पर बरसे तेजस्वी, कहा-फुल एंटरटेनमेंट मिलता रहेगा
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: May 23, 2026, 12:16:00 PM

देश में एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए हैं। पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे प्रति लीटर जबकि डीजल के दाम में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। लगातार बढ़ रही ईंधन कीमतों का असर अब आम लोगों के घरेलू बजट पर भी दिखने लगा है। आम जनता के लिए यह बड़ा झटका है, क्योंकि पिछले 10 दिनों के भीतर ईंधन की कीमतों में यह तीसरी बढ़ोतरी है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है।  और सरकार को जनविरोधी पूंजीपरस्त एनडीए सरकार बताया है।  

तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा है-मोदी सरकार ने आज फिर सीएनजी पेट्रोल डीज़ल के दाम बढ़ा दिए। जनविरोधी पूँजीपरस्त एनडीए सरकार ने विगत 10 दिनों में तेल की कीमतों में लगभग 5 रुपए की वृद्धि की है यानि 50 पैसे प्रतिदिन। अभी और बढ़ना शेष है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा-जब क्रूड ऑयल सस्ता था तब भी ये आपकी जेब काट निजी कंपनियों को मुनाफ़ा दिला रहे थे और अब भी। जो भाव कच्चे तेल का 2014 में था अब उससे भी बहुत कम है लेकिन पेट्रोल-डीजल के दाम दुगुना हो गए है। आने वाले दिनों में जनता को भयंकर महंगाई झेलनी पड़ेगी, प्राइवेट सेक्टर की नौकरियां जायेंगी, प्रवासी श्रमिक वापस लौटेंगे, लघु उद्योग-धंधे कम होंगे, गरीबी-बेरोजगारी बढ़ेगी।

तेजस्वी यादव आगे लिखते हैं-नफ़रत का कारोबार, भाषणबाजी, रील्स और एंटरटेनमेंट के लिए जिसे चुना था, वो Full Entertainment मिलता रहेगा। नौकरी, गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी, कृषि, गांव-किसान, शिक्षा-स्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था इत्यादि पर गहन विचार विमर्श और ध्यान केंद्रित करने की बजाय इनका फोकस संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग, हेडलाइन मैनेजमेंट, हिंदू-मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद, गाय-गोबर और स्थलों के नाम बदलने पर रहेगा।

बता दें कि तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमतों में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया है। पिछले 10 दिनों के भीतर ईंधन की कीमतों में यह तीसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले मंगलवार को भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए थे, जिससे महंगाई बढ़ने की आशंका है। राजधानी पटना में अब पेट्रोल की कीमत 110.16 रुपये से बढ़कर 111.11 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, डीजल के दाम भी 96.19 रुपये से बढ़कर 97.14 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गए हैं। नई दरें शुक्रवार रात से प्रभावी हो गई हैं।

Trending News

बोकारो : छेरा पहरा से हुई शुरुआत, जगन्नाथ रथयात्रा में दिखी भक्ति की अद्भुत छटा
बोकारो : छेरा पहरा से हुई शुरुआत, जगन्नाथ रथयात्रा में दिखी भक्ति की अद्भुत छटा
Jul 16, 2026, 5:19:00 PM
नेपाल की बारिश ने बढ़ाई चिंता, सिकरहना का बढ़ता जलस्तर, सुगौली के कई गांवों में बाढ़ का खतरा
नेपाल की बारिश ने बढ़ाई चिंता, सिकरहना का बढ़ता जलस्तर, सुगौली के कई गांवों में बाढ़ का खतरा
Jul 16, 2026, 5:01:00 PM
'चंदा चोर गद्दी छोड़' राम मंदिर में चोरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन
'चंदा चोर गद्दी छोड़' राम मंदिर में चोरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन
Jul 16, 2026, 4:45:00 PM
अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार, बड़ी वारदात की साजिश नाकाम
अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार, बड़ी वारदात की साजिश नाकाम
Jul 16, 2026, 4:18:00 PM
बोकारो की दीपाली रिया से मिले मुख्यमंत्री, कहा—आपने पूरे झारखंड का गौरव बढ़ाया
बोकारो की दीपाली रिया से मिले मुख्यमंत्री, कहा—आपने पूरे झारखंड का गौरव बढ़ाया
Jul 16, 2026, 4:18:00 PM
बुजुर्ग को गोली मारकर किया गंभीर जख्मी, पटना रेफर, मचा हड़कंप
बुजुर्ग को गोली मारकर किया गंभीर जख्मी, पटना रेफर, मचा हड़कंप
Jul 16, 2026, 3:55:00 PM
ममता बनर्जी को एक और तगड़ा झटका, अब इस राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, बीजेपी में हो सकती है शामिल
ममता बनर्जी को एक और तगड़ा झटका, अब इस राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, बीजेपी में हो सकती है शामिल
Jul 16, 2026, 3:53:00 PM
बोकारो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी के मास्टरमाइंड समेत 9 गिरफ्तार
बोकारो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी के मास्टरमाइंड समेत 9 गिरफ्तार
Jul 16, 2026, 3:41:00 PM
चुनाव आयोग की मीडिया मास्टरक्लास, चुनावी पारदर्शिता पर होगा बड़ा संवाद
चुनाव आयोग की मीडिया मास्टरक्लास, चुनावी पारदर्शिता पर होगा बड़ा संवाद
Jul 16, 2026, 3:31:00 PM
जमीन पर जबरन कब्जा और बना लिया पक्का मकान, दबंगई का अनोखा मामला
जमीन पर जबरन कब्जा और बना लिया पक्का मकान, दबंगई का अनोखा मामला
Jul 16, 2026, 3:29:00 PM