पटना नीट छात्रा रेप-मौत केस: मनीष रंजन की जमानत याचिका पर आज पॉक्सो कोर्ट में सुनवाई

पटना में नीट छात्रा रेप-मौत मामले की जांच में जेल में बंद शंभू गर्ल्स हॉस्टल बिल्डिंग मालिक मनीष रंजन की जमानत याचिका पर आज पॉक्सो कोर्ट में सुनवाई होगी।

पटना नीट छात्रा रेप-मौत केस: मनीष रंजन की जमानत याचिका पर आज पॉक्सो कोर्ट में सुनवाई
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Mar 11, 2026, 12:00:00 PM

पटना में नीट छात्रा रेप-मौत मामले की जांच में जेल में बंद शंभू गर्ल्स हॉस्टल बिल्डिंग मालिक मनीष रंजन की जमानत याचिका पर आज पॉक्सो कोर्ट में सुनवाई होगी। पिछली सुनवाई 2 मार्च को हुई थी, जिसमें मनीष के वकील ने कोर्ट से जमानत देने की अपील की थी। इसके विरोध में पीड़ित परिवार के वकील एसके पांडेय ने कड़ा रुख अपनाया था।

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पटना पुलिस और वर्तमान में केस की जांच कर रही CBI से सवाल किया कि यदि उन्हें मनीष रंजन की मौजूदगी की जरूरत नहीं है, तो फिर वह जेल में क्यों है। CBI ने कोर्ट में स्पष्ट कहा कि उनके अनुसार मनीष की जांच में कोई जरूरी भूमिका नहीं है।

पिछले सप्ताह जारी नोटिफिकेशन के बाद CBI ने केस में पॉक्सो एक्ट की धारा भी जोड़ी। शुरू में जब CBI ने केस अपने हाथ में लिया था, तब इसमें पॉक्सो एक्ट की धारा शामिल नहीं थी। कोर्ट ने इस पर कड़ी टिप्पणी की थी और सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर आवश्यक संशोधन किया। अब मनीष की जमानत याचिका के साथ ही पॉक्सो कोर्ट में इस केस की सुनवाई होगी।

जांच प्रक्रिया के दौरान CBI ने पटना और जहानाबाद जिले में कई लोगों से पूछताछ की। हॉस्टल समेत कई स्थानों को खंगाला गया, लेकिन अब तक किसी ठोस सबूत की पुष्टि नहीं हो पाई है। सूत्रों के अनुसार, केस से जुड़े साक्ष्यों की कमी के बावजूद मनीष रंजन को जेल में रखा गया है। इस वजह से मनीष को इस बार होली बेउर जेल में ही मनानी पड़ी।

इस मामले में अब सवाल यह है कि क्या कोर्ट मनीष को जमानत देगी या नहीं। पिछले अनुभव और कोर्ट की कड़ी टिप्पणियों को देखते हुए माना जा रहा है कि सुनवाई पर पैनी निगाह रहेगी। केस की संवेदनशीलता और सार्वजनिक ध्यान के चलते, कोर्ट इस मामले में हर पहलू की गंभीरता से जांच कररही है।

Trending News

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM