पटना में रामनवमी की धूम, महावीर मंदिर से निकला राम रथ, सम्राट चौधरी और संजय सरावगी ने की आरती

पटना में रामनवमी महोत्सव को लेकर तैयारियां अब पूरी रफ्तार पकड़ चुकी हैं। राजधानी का माहौल पूरी तरह भक्तिमय होता जा रहा है

पटना में रामनवमी की धूम, महावीर मंदिर से निकला राम रथ, सम्राट चौधरी और संजय सरावगी ने की आरती
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Mar 19, 2026, 6:31:00 PM

पटना में रामनवमी महोत्सव को लेकर तैयारियां अब पूरी रफ्तार पकड़ चुकी हैं। राजधानी का माहौल पूरी तरह भक्तिमय होता जा रहा है। इसी कड़ी में आज पटना जंक्शन स्थित महावीर स्थान मंदिर से विधि-विधान के साथ राम रथ को रवाना किया गया, जो शहर में धार्मिक उत्साह और आस्था का संदेश फैलाएगा।

इस अवसर पर बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय सरावगी, आयोजन समिति के अध्यक्ष सरदार जगजीवन सिंह बबलू और महावीर मंदिर के सायन कुणाल समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर रथ की पूजा-अर्चना की, आरती उतारी और फूल चढ़ाकर भगवान श्रीराम का आशीर्वाद लिया।

 इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी वहां मौजूद रहे और पूरा माहौल जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा।

राम रथ का यह शुभारंभ महोत्सव की औपचारिक शुरुआत माना जा रहा है। यह रथ शहर के विभिन्न इलाकों में घूमकर लोगों को रामनवमी के भव्य आयोजन का संदेश देगा। आयोजन समिति के अनुसार इस बार कार्यक्रम पहले से ज्यादा भव्य और आकर्षक होगा, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।

रामनवमी के मौके पर पटना के प्रमुख मार्गों और चौराहों को खास तौर पर सजाया जाएगा। जगह-जगह आकर्षक तोरण द्वार, रंग-बिरंगी लाइटिंग और भव्य सजावट देखने को मिलेगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई स्थानों पर पेयजल, शरबत और सेवा शिविर भी लगाए जाएंगे, जिसमें सामाजिक संगठनों का अहम योगदान रहेगा।

इस बार महोत्सव की खास बात यह होगी कि देश के अलग-अलग हिस्सों से कलाकार इसमें भाग लेंगे। मुंबई की बैंड, झारखंड की नृत्य मंडली, काशी की गंगा आरती टीम, सिख समुदाय के निहंगों का प्रदर्शन और बंगाल के चंदननगर की विशेष लाइटिंग इस आयोजन को और भी भव्य बनाएगी। खासतौर पर डाकबंगला चौराहा स्थित श्रीराम चौक को आकर्षक तरीके से सजाया जाएगा, जो इस महोत्सव का मुख्य आकर्षण बनेगा।

Trending News

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM