पटना में खुलेगा एक और डिग्री कॉलेज, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने की घोषणा

पटना के संपतचक प्रखंड में डिग्री कॉलेज खोला जाएगा. बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी चिपुरा महादलित बस्ती के एक स्कूल में गणतंत्र दिवस के मौके पर पहुंचे थे

पटना में खुलेगा एक और डिग्री कॉलेज, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने की घोषणा
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 26, 2026, 7:01:00 PM

पटना के संपतचक प्रखंड में डिग्री कॉलेज खोला जाएगा. बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी चिपुरा महादलित बस्ती के एक स्कूल में गणतंत्र दिवस के मौके पर पहुंचे थे. इसी दौरान उन्होंने यह घोषणा की. उपमुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि चिपुरा पंचायत के मुखिया सतीश कुमार सिंह ने उन्हें बताया है कि इस इलाके में अब तक कोई डिग्री कॉलेज नहीं है.

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बातचीत कर एक साल के अंदर संपतचक प्रखंड में डिग्री कॉलेज खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. उन्होंने मौके पर मौजूद एसडीएम को निर्देश दिया कि जमीन उपलब्ध होते ही एक सप्ताह के अंदर कॉलेज निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाए.

सम्राट चौधरी ने यह भी कहा कि पहले इस इलाके में आने-जाने में भारी कठिनाइयां होती थी और खराब सड़कों के कारण घंटों जाम लग जाते थे. आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सड़क का जाल बिछ चुका है. पक्की सड़कों के निर्माण से लोग अब 15 मिनट में सचिवालय तक आना-जाना कर रहे हैं.

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि संपतचक इलाके में शुद्ध पेयजल की लंबे समय से हो रही समस्या का भी स्थाई समाधान किया जाएगा. हर घर तक स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए आवश्यक योजनाओं को तेजी से लागू किया जाएगा. बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी सभी बुनियादी सुविधाएं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में आम जनता को उपलब्ध कराई जा रही हैं.

Trending News

NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
Jul 24, 2026, 11:27:00 PM
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
Jul 24, 2026, 11:10:00 PM
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
Jul 24, 2026, 11:01:00 PM
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
Jul 24, 2026, 8:39:00 PM
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
Jul 24, 2026, 8:31:00 PM
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
Jul 24, 2026, 8:21:00 PM
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
Jul 24, 2026, 8:09:00 PM
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
Jul 24, 2026, 7:51:00 PM
धूमधाम से मनाया गया 77वां वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया पौधारोपण
धूमधाम से मनाया गया 77वां वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया पौधारोपण
Jul 24, 2026, 7:39:00 PM
गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
Jul 24, 2026, 6:54:00 PM