बजट सत्र के 12वें दिन शराबबंदी पर घमासान तय, सरकार बताएगी आउटसोर्सिंग कर्मियों को 26 दिन का मानदेय क्यों

आज बिहार विधानसभा के बजट सत्र का 12वां दिन काफी हंगामेदार रहने की संभावना है। अब तक जहां सत्ता पक्ष के विधायक अपने सवालों से सरकार को घेरते नजर आ रहे थे,

बजट सत्र के 12वें दिन शराबबंदी पर घमासान तय, सरकार बताएगी आउटसोर्सिंग कर्मियों को 26 दिन का मानदेय क्यों
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Feb 18, 2026, 8:12:00 AM

आज बिहार विधानसभा के बजट सत्र का 12वां दिन काफी हंगामेदार रहने की संभावना है। अब तक जहां सत्ता पक्ष के विधायक अपने सवालों से सरकार को घेरते नजर आ रहे थे, वहीं आज सत्ताधारी दल के एक नेता ने ही शराबबंदी का मुद्दा उठाकर सियासी माहौल गरमा दिया है। ऐसे में विपक्ष को सरकार पर हमला बोलने का नया मौका मिल गया है। पूरी संभावना है कि आज सदन में शराबबंदी कानून की प्रभावशीलता, इसके क्रियान्वयन और इससे जुड़े विवादों पर जोरदार बहस देखने को मिले।

दूसरी ओर, लोजपा के दिवंगत नेता राम विलास पासवान को लेकर सियासत तेज हो गई है। राजद और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। लोजपा (आर) के नेता जहां राजद विधायकों से माफी की मांग कर रहे हैं, वहीं राजद ने इस पूरे मामले को दलित अपमान से जोड़ते हुए बड़ा राजनीतिक मुद्दा बना दिया है। इससे सदन का माहौल और भी तनावपूर्ण हो सकता है।

मंगलवार को क्वेश्चन आवर के दौरान सहरसा के विधायक आईपी गुप्ता ने अलग-अलग विभागों में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मियों का मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि कर्मचारियों को सिर्फ 26 दिन का ही मानदेय क्यों दिया जा रहा है, जबकि वे पूरे महीने काम करते हैं। इस मुद्दे पर सरकार के जवाब का इंतजार है।

वहीं, चेनारी के विधायक ने रोहतास में रोपवे ध्वस्त होने की घटना पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इन तमाम मुद्दों के बीच आज का दिन सदन में बहस, आरोप और जवाबी हमलों से भरा रहने की उम्मीद है।

Trending News

हजारीबाग: राज्यस्तरीय विश्वकर्मा शिल्पकार मेला सितंबर में, समाज में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे: विकास राणा
हजारीबाग: राज्यस्तरीय विश्वकर्मा शिल्पकार मेला सितंबर में, समाज में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे: विकास राणा
Jul 19, 2026, 10:18:00 PM
हजारीबाग: NTPC चट्टी बरियातू कोयला परियोजना का दूषित पानी से केरेडारी क्षेत्र में हाहाकार
हजारीबाग: NTPC चट्टी बरियातू कोयला परियोजना का दूषित पानी से केरेडारी क्षेत्र में हाहाकार
Jul 19, 2026, 10:03:00 PM
हजारीबाग का युवक चरही के बरदपिछरवा जलप्रपात में फिसलकर डूबा, हुई मौत, दोस्तों के साथ घूमने गया था
हजारीबाग का युवक चरही के बरदपिछरवा जलप्रपात में फिसलकर डूबा, हुई मौत, दोस्तों के साथ घूमने गया था
Jul 19, 2026, 9:51:00 PM
एमजीएम अस्पताल में फूट-फूटकर रोई महिला होमगार्ड, बोलीं-हमको पैसा दिला दीजिए, नहीं तो हम मर जाएंगे
एमजीएम अस्पताल में फूट-फूटकर रोई महिला होमगार्ड, बोलीं-हमको पैसा दिला दीजिए, नहीं तो हम मर जाएंगे
Jul 19, 2026, 9:39:00 PM
 पलामू: क्रिमिनल बैकग्राउंड वाले 2000 लोग रडार पर, पुलिस की स्पेशल टीम, सर्विलांस शुरू
पलामू: क्रिमिनल बैकग्राउंड वाले 2000 लोग रडार पर, पुलिस की स्पेशल टीम, सर्विलांस शुरू
Jul 19, 2026, 6:55:00 PM
जामताड़ा: नाला में छात्रों का हल्ला बोल, भ्रष्ट शिक्षा प्रणाली, NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक पर नुक्कड़ सभा
जामताड़ा: नाला में छात्रों का हल्ला बोल, भ्रष्ट शिक्षा प्रणाली, NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक पर नुक्कड़ सभा
Jul 19, 2026, 6:49:00 PM
ABVP के शिल्पकार प्रो.यशवंतराव केलकर की जन्म शताब्दी वर्ष पर विशेष कार्यक्रम, रविशंकर प्रसाद हुए शामिल
ABVP के शिल्पकार प्रो.यशवंतराव केलकर की जन्म शताब्दी वर्ष पर विशेष कार्यक्रम, रविशंकर प्रसाद हुए शामिल
Jul 19, 2026, 6:43:00 PM
बेगूसराय को सीएम सम्राट चौधरी की बड़ी सौगात, कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन
बेगूसराय को सीएम सम्राट चौधरी की बड़ी सौगात, कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन
Jul 19, 2026, 6:35:00 PM
दुबई जेल में 10 साल की सजा काट रहा गोपालगंज का लाल वतन लौटा, सांसद की पहल से मिली आजादी
दुबई जेल में 10 साल की सजा काट रहा गोपालगंज का लाल वतन लौटा, सांसद की पहल से मिली आजादी
Jul 19, 2026, 6:22:00 PM
विदेश भेजने के नाम पर ठगी, गोपालगंज में युवक से 98 हजार रुपये ऐंठे, प्राथमिकी दर्ज
विदेश भेजने के नाम पर ठगी, गोपालगंज में युवक से 98 हजार रुपये ऐंठे, प्राथमिकी दर्ज
Jul 19, 2026, 5:54:00 PM