नीतीश ने सम्राट के कंधे पर रखा हाथ, डिप्टी CM हाथ जोड़कर खड़े रहे

CM नीतीश कुमार 'समृद्धि यात्रा' के तीसरे फेज में आज सहरसा पहुंची है। CM ने यहां करीब 35 मिनट तक सभा को संबोधित किया।

नीतीश ने सम्राट के कंधे पर रखा हाथ, डिप्टी CM हाथ जोड़कर खड़े रहे
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Mar 13, 2026, 12:58:00 PM

CM नीतीश कुमार 'समृद्धि यात्रा' के तीसरे फेज में आज सहरसा पहुंची है। CM ने यहां करीब 35 मिनट तक सभा को संबोधित किया। अपने संबोधन के आखिर में मुख्यमंत्री ने मंच पर मौजूद नेताओं को आगे आने को कहा।

CM ने लोगों से कहा कि हाथ उठाकर सभी का नमन कीजिए। इसके बाद मुख्यमंत्री खुद सम्राट चौधरी के पास पहुंचे। CM ने डिप्टी CM के कंधे पर हाथ रखा और लोगों से कहा कि इन्हें बताइए कि काम हो रहा है। इस दौरान सम्राट चौधरी हाथ जोड़े खड़े रहे।

CM के संबोधन के दौरान कुछ जीविका दीदियां उठकर जाने लगीं। इस पर CM ने कहा- 'भाग नहीं ना रहे हैं रहिए चुपचाप। कहां जा रही है रे। पहले वाला कोई काम किया था। अब ना हम पता रहे हैं काम हो रहे हैं। वो देखो ना वो चली गई। हम देख रहे हैं 4-5 उधर भाग रही है। भागो मत। यहीं रहिए, इसलिए हम कह रहे हैं।'

दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करीब दस मिनट से मंच से लोगों को संबोधित कर रहे थे। वे अपने कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों और सरकार की योजनाओं का जिक्र कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर सभा में बैठी कुछ महिलाओं पर पड़ी, जो भाषण सुनने के बजाय वहां से उठकर बाहर जाने लगी थीं। जैसे ही मुख्यमंत्री ने यह देखा, उन्होंने तुरंत अपने भाषण को बीच में रोककर महिलाओं की ओर इशारा किया और मजाकिया अंदाज में उन्हें रुकने और बैठकर भाषण सुनने को कहा।

इसके बाद उन्होंने अपने भाषण को आगे बढ़ाते हुए पिछली सरकारों पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में विकास के काम नहीं हुए, लेकिन उनकी सरकार ने राज्य में कई महत्वपूर्ण काम किए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, “पहले वाला (लालू-राबड़ी) कोई काम किया था? अभी हम अपना काम बता रहे हैं। हम क्या-क्या काम किए हैं, उसको सुनो।”

नीतीश कुमार ने आगे कहा कि वे मंच से साफ देख पा रहे हैं कि कुछ लोग इधर-उधर जा रहे हैं। उन्होंने फिर हल्के अंदाज में कहा, “हम देख रहे हैं, दो-चार-पांच गो इधर-उधर भाग रही है… वह देखो उधर भाग रही है।” मुख्यमंत्री के इस अंदाज पर सभा में मौजूद लोगों ने हंसी और तालियों के साथ प्रतिक्रिया दी।

Trending News

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM