समृद्धि यात्रा' पर निकले नीतीश कुमार लालू यादव पर बरसे, बोले- वो गड़बड़ी करता था, कोई काम नहीं किया

समृद्धि यात्रा' के तहत शिवहर पहुंचे नीतीश कुमार ने एक बार फिर लालू परिवार पर हमला किया. लालू को लेकर नीतीश कुमार ने कहा कि अपने हट गए थे तो अपनी पत्नी (राबड़ी को सीएम) को बना दिए थे,

समृद्धि यात्रा' पर निकले नीतीश कुमार लालू यादव पर बरसे, बोले- वो गड़बड़ी करता था, कोई काम नहीं किया
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 19, 2026, 3:33:00 PM

समृद्धि यात्रा' के तहत शिवहर पहुंचे नीतीश कुमार ने एक बार फिर लालू परिवार पर हमला किया. लालू को लेकर नीतीश कुमार ने कहा कि अपने हट गए थे तो अपनी पत्नी (राबड़ी को सीएम) को बना दिए थे, लेकिन पूरे बिहार में कोई काम हुआ था? बहुत बुरा हाल था.

मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा, "याद है न… पहले क्या स्थिति थी… लोग शाम के बाद घर से बाहर नहीं निकलते थे. समाज में कितना विवाद होता था… कितना हिंदू-मुस्लिम होता था. पढ़ाई का क्या हाल था… बहुत कम होती थी… बहुत कम बच्चे पढ़ते-लिखते थे. पहले इलाज का इंतजाम नहीं था. सड़कें नहीं थीं. जो थीं उनका बुरा हाल था. बिजली बहुत कम जगह थी. इसके बाद से जब हम लोगों ने काम शुरू किया तो सबके लिए किया. अब किसी प्रकार का बिहार में भय नहीं है. राज्य में प्रेम, भाईचारा और शांति का माहौल है."

लालू-राबड़ी के शासनकाल की ओर इशारा करते हुए कहा, "उन लोगों ने तो मुस्लिम के लिए भी कुछ नहीं किया था… जब हम लोग आए तो कब्रिस्तान की घेराबंदी शुरू कराई. पहले लगभग 8000 कब्रिस्तानों की घेराबंदी की गई. बाद में कुछ और कब्रिस्तानों को चिह्नित किया गया… घेराबंदी की जा रही है. 60 वर्ष से अधिक पुराने मंदिर की घेराबंदी कराई. अब सब कुछ ठीक है." 

नीतीश कुमार ने महिला सशक्तिकरण के कामों को गिनाते हुए कहा कि 2006 में पंचायती राज में 50% आरक्षण, 2013 में पुलिस में 35% और 2016 में सभी सरकारी नौकरियों में 35% आरक्षण महिलाओं को दिया गया। आज बिहार पुलिस में महिलाओं की संख्या देश में सबसे ज्यादा है। 2006 में विश्व बैंक से कर्ज लेकर 'जीविका' समूह की शुरुआत की, जिनकी संख्या आज 1 करोड़ 40 लाख हो गई है।

Trending News

NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
Jul 24, 2026, 11:27:00 PM
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
Jul 24, 2026, 11:10:00 PM
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
Jul 24, 2026, 11:01:00 PM
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
Jul 24, 2026, 8:39:00 PM
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
Jul 24, 2026, 8:31:00 PM
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
Jul 24, 2026, 8:21:00 PM
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
Jul 24, 2026, 8:09:00 PM
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
Jul 24, 2026, 7:51:00 PM
धूमधाम से मनाया गया 77वां वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया पौधारोपण
धूमधाम से मनाया गया 77वां वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया पौधारोपण
Jul 24, 2026, 7:39:00 PM
गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
Jul 24, 2026, 6:54:00 PM