नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे RJD विधायक फैसल रहमान, क्या बिहार में फिर होगा खेला?

16 मार्च को राज्यसभा के हुए चुनाव में राजद के ढाका के विधायक फैसल रहमान वोटिंग में शामिल नहीं हुए थे. कांग्रेस के तीन विधायक और राजद के एक विधायक के वोटिंग में शामिल नहीं होने के कारण राजद उम्मीदवार को पराजय का मुंह देखना पड़ा

नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे RJD विधायक फैसल रहमान, क्या बिहार में फिर होगा खेला?
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Apr 02, 2026, 1:22:00 PM

16 मार्च को राज्यसभा के हुए चुनाव में राजद के ढाका के विधायक फैसल रहमान वोटिंग में शामिल नहीं हुए थे. कांग्रेस के तीन विधायक और राजद के एक विधायक के वोटिंग में शामिल नहीं होने के कारण राजद उम्मीदवार को पराजय का मुंह देखना पड़ा था. राजद के बागी विधायक फैसल रहमान के गुरुवार को अचानक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद कई तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं. राजद की तरफ से अभी तक बागी विधायक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की जानकारी राजद के बागी विधायक फैसल रहमान ने खुद सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट के माध्यम से दी है. फैसल रहमान ने पोस्ट में कहा है कि ढाका क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर आज बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से शिष्टाचार भेंट की.

उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा है, इस दौरान क्षेत्र के चौमुखी विकास के लिए सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई एवं बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई. माननीय मुख्यमंत्री जी ने सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन दिया तथा क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. मुझे पूर्ण विश्वास है कि इन योजनाओं के क्रियान्वयन से ढाका के विकास को नई गति मिलेगी और आमजन को इसका व्यापक लाभ प्राप्त होगा.

2 दिन पहले कांग्रेस के तीन बागी विधायक में से एक ने ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी से मुलाकात की थी. कांग्रेस विधायक ने मुलाकात पर सफाई देते हुए कहा था कि क्षेत्र के विकास की योजना को लेकर मंत्री के पास गए थे. कांग्रेस की तरफ से बागी विधायक पर कार्रवाई की बात जरूर कही गई है, लेकिन अभी तक ना तो आरजेडी की तरफ से और न ही कांग्रेस की तरफ से कोई लिखित आवेदन कार्रवाई के लिए विधानसभा अध्यक्ष को दिया गया है.

दूसरी तरफ बागी विधायक अपनी गतिविधियों से सियासी पारा जरूर चढ़ा रहे हैं. क्योंकि बिहार में अभी नई सरकार का गठन होने वाला है. कई नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा. राजनीतिक विशेषज्ञ सुनील पांडे का कहना है कि बागी विधायक भी अपने लिए संभावना देख रहे हैं.

यह अलग बात है कि उन्हें कितनी सफलता मिलेगी. बागी विधायकों को यह भी पता है कि पार्टी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई करने वाली नहीं है. अब राजद की ही लीजिए केवल 25 विधायक विधानसभा में है. अगर एक विधायक भी घट गया तो, तेजस्वी यादव की नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी चली जाएगी. फैसल रहमान को यह अच्छी तरह से पता होगा।

Trending News

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM