अचानक एक्टिव मोड में आए नीतीश कुमार, पहुंच गए करीबी नेता के पास, भरोसेमंद अफसरों से भी मिले, हलचल तेज

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को लेकर एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। रविवार सुबह नीतीश कुमार अपने पुराने राजनीतिक सहयोगी और भरोसेमंद अधिकारी से मिलने पहुंच गए।

अचानक एक्टिव मोड में आए नीतीश कुमार, पहुंच गए करीबी नेता के पास, भरोसेमंद अफसरों से भी मिले, हलचल तेज
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: May 24, 2026, 1:56:00 PM

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को लेकर एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। एक बार फिर पूर्व सीएम  एक्टिव मोड में दिखें। रविवार सुबह नीतीश कुमार अपने पुराने राजनीतिक सहयोगी और भरोसेमंद अधिकारी से मिलने पहुंच गए। इस मुलाकात के बाद सियासी गलियारे में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

दरअसल रविवार सुबह नीतीश कुमार चार दिनों बाद अपने सरकारी आवास से बाहर निकले और अपने पुराने करीबी नेता और भरोसेमंद अधिकारी से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि लगभग 45 मिनट तक अलग-अलग लोगों से मिलने के बाद वे वापस अपने आवास लौट गए।

बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार कुछ दिनों से सार्वजनिक गतिविधियों से दूर रह रहे थे और अपने आवास पर समय बीता रहा  थे। रविवार सुबह अचानक पूर्व सीएम ने वरिष्ठ नेता और मंत्री विजेंद्र यादव से मुलाकात की। इस दौरान नीतीश कुमार ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और कुछ देर तक बातचीत भी की। विजेंद्र यादव नीतीश कुमार के सबसे करीबी नेताओं में से एक हैं और पूर्व सीएम लगातार उनसे मिलते रहे हैं।

 मंत्री विजेंद्र यादव से मिलने के बाद नीतीश कुमार पटना के पूर्व डीएम  और अपने पूर्व सचिव रह चुके वर्तमान जल संसाधन विभाग के सचिव चंद्रशेखर सिंह के आवास पहुंचे। वहां भी उन्होंने मुलाकात कर हालचाल जाना और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। बताया जा रहा है कि  पूर्व मुख्यमंत्री ने रविवार सुबह अपने कई पुराने राजनीतिक सहयोगियों और भरोसेमंद अधिकारियों से भी मुलाकात की। लगभग 45 मिनट तक अलग-अलग लोगों से मिलने के बाद वे वापस अपने आवास लौट गए।

बता दें कि नीतीश कुमार पिछले चार दिनों से किसी सार्वजनिक कार्यक्रम या राजनीतिक गतिविधि में नहीं दिखें थे। ऐसे में रविवार को अचानक सक्रिय होकर लगातार मुलाकातें करने को लेकर सत्ता और प्रशासनिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इधर एनकाउंटर को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। वहीं सीएम सम्राट के हरे गमछे वाले बयान पर भी घमासान मचा हुआ है। 

Trending News

अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार, बड़ी वारदात की साजिश नाकाम
अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार, बड़ी वारदात की साजिश नाकाम
Jul 16, 2026, 4:18:00 PM
बोकारो की दीपाली रिया से मिले मुख्यमंत्री, कहा—आपने पूरे झारखंड का गौरव बढ़ाया
बोकारो की दीपाली रिया से मिले मुख्यमंत्री, कहा—आपने पूरे झारखंड का गौरव बढ़ाया
Jul 16, 2026, 4:18:00 PM
बुजुर्ग को गोली मारकर किया गंभीर जख्मी, पटना रेफर, मचा हड़कंप
बुजुर्ग को गोली मारकर किया गंभीर जख्मी, पटना रेफर, मचा हड़कंप
Jul 16, 2026, 3:55:00 PM
ममता बनर्जी को एक और तगड़ा झटका, अब इस राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, बीजेपी में हो सकती है शामिल
ममता बनर्जी को एक और तगड़ा झटका, अब इस राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, बीजेपी में हो सकती है शामिल
Jul 16, 2026, 3:53:00 PM
बोकारो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी के मास्टरमाइंड समेत 9 गिरफ्तार
बोकारो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी के मास्टरमाइंड समेत 9 गिरफ्तार
Jul 16, 2026, 3:41:00 PM
चुनाव आयोग की मीडिया मास्टरक्लास, चुनावी पारदर्शिता पर होगा बड़ा संवाद
चुनाव आयोग की मीडिया मास्टरक्लास, चुनावी पारदर्शिता पर होगा बड़ा संवाद
Jul 16, 2026, 3:31:00 PM
जमीन पर जबरन कब्जा और बना लिया पक्का मकान, दबंगई का अनोखा मामला
जमीन पर जबरन कब्जा और बना लिया पक्का मकान, दबंगई का अनोखा मामला
Jul 16, 2026, 3:29:00 PM
स्नेक लेडी, दस फीट लंबे किंग कोबरा को किया रेस्क्यू, सांप ने डंसा, इलाज जारी
स्नेक लेडी, दस फीट लंबे किंग कोबरा को किया रेस्क्यू, सांप ने डंसा, इलाज जारी
Jul 16, 2026, 3:28:00 PM
टनल के अंदर अचानक टूटा कंक्रीट का हिस्सा, झारखंड के श्रमिक ने गंवाई जान
टनल के अंदर अचानक टूटा कंक्रीट का हिस्सा, झारखंड के श्रमिक ने गंवाई जान
Jul 16, 2026, 3:15:00 PM
भक्ति, बाजार और मनोरंजन... जगन्नाथपुर मेले में दिखेगी झारखंडी संस्कृति की झलक
भक्ति, बाजार और मनोरंजन... जगन्नाथपुर मेले में दिखेगी झारखंडी संस्कृति की झलक
Jul 16, 2026, 2:54:00 PM