सादगी के लिए मशहूर नीतीश कुमार अब हाई-सिक्योरिटी रेंज रोवर में करेंगे सफर, काफिले में शामिल होंगी 4 नई गाड़ियां

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले में जल्द ही एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री अब बुलेटप्रूफ और हाईटेक रेंज रोवर गाड़ी में सफर करेंगे

सादगी के लिए मशहूर नीतीश कुमार अब हाई-सिक्योरिटी रेंज रोवर में करेंगे सफर, काफिले में शामिल होंगी 4 नई गाड़ियां
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Feb 03, 2026, 7:44:00 PM

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले में जल्द ही एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री अब बुलेटप्रूफ और हाईटेक रेंज रोवर गाड़ी में सफर करेंगे। राज्य सरकार मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए रेंज रोवर की खरीद प्रक्रिया में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार, सरकार सिर्फ एक नहीं बल्कि कुल चार रेंज रोवर गाड़ियां खरीदने की योजना बना रही है। बताया जा रहा है कि एक गाड़ी की कीमत 2.5 करोड़ रुपये से भी अधिक होगी। ये सभी गाड़ियां पूरी तरह बुलेटप्रूफ होंगी और अत्याधुनिक सुरक्षा तकनीक से लैस रहेंगी।

आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि उच्च सुरक्षा मानकों के तहत यह फैसला लिया जा रहा है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपने आधिकारिक दौरों के दौरान हाई-सिक्योरिटी रेंज रोवर का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए इस तरह की गाड़ी लेना सुरक्षा एजेंसियों की सिफारिश के अनुरूप कदम माना जा रहा है।

हालांकि यह फैसला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब तक अपनी सादगी भरी जीवनशैली के लिए पहचाने जाते रहे हैं। वे अक्सर इलेक्ट्रिक वाहनों और भारतीय कंपनियों द्वारा निर्मित गाड़ियों में नजर आते रहे हैं। लग्जरी और हाई-एंड एसयूवी से उन्होंने हमेशा दूरी बनाए रखी है।

ऐसे में पहली बार उनका रेंज रोवर जैसी महंगी और लग्जरी गाड़ी में सफर करना खास माना जा रहा है। प्रशासन का स्पष्ट कहना है कि इस फैसले को किसी भी तरह से लग्जरी से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि यह पूरी तरह मुख्यमंत्री की सुरक्षा जरूरतों और मौजूदा खतरे के आकलन के आधार पर लिया गया निर्णय है।

अधिकारियों के अनुसार, रेंज रोवर को दुनिया की सबसे सुरक्षित और अत्याधुनिक तकनीक से लैस गाड़ियों में गिना जाता है। VVIP मूवमेंट के लिए इसमें बुलेट प्रूफ बॉडी, मजबूत संरचना, एडवांस कम्युनिकेशन सिस्टम और आधुनिक सुरक्षा फीचर्स होते हैं। यही वजह है कि कई राज्यों के मुख्यमंत्री और देश के बड़े नेता इस तरह की गाड़ियों का इस्तेमाल करते हैं।

सूत्रों का कहना है कि गाड़ियों की खरीद से जुड़ी प्रशासनिक प्रक्रिया तेज कर दी गई है। तकनीकी जांच और सुरक्षा मानकों की पुष्टि के बाद इन गाड़ियों को जल्द ही मुख्यमंत्री के काफिले में शामिल किया जाएगा। सरकार का कहना है कि इसका उद्देश्य केवल मुख्यमंत्री की सुरक्षा को और मजबूत करना है।

Trending News

बारिश से लबालब तेनुघाट डैम, तीन रेडियल और एक स्लूइस गेट खोले गए
बारिश से लबालब तेनुघाट डैम, तीन रेडियल और एक स्लूइस गेट खोले गए
Jul 24, 2026, 3:48:00 PM
इंटरनेट सर्विस बंद, सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, 26 जुलाई तक यहां नहीं चलेगा नेट
इंटरनेट सर्विस बंद, सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, 26 जुलाई तक यहां नहीं चलेगा नेट
Jul 24, 2026, 3:46:00 PM
14 साल बाद फिर खुलेगी पलामू की ग्रेफाइट माइंस! 4 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
14 साल बाद फिर खुलेगी पलामू की ग्रेफाइट माइंस! 4 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 24, 2026, 3:36:00 PM
 राहुल गांधी के साथ दुर्व्यवहार पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, कहा-छात्रों को न्याय मिलने तक जारी रहेगा आंदोलन
राहुल गांधी के साथ दुर्व्यवहार पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, कहा-छात्रों को न्याय मिलने तक जारी रहेगा आंदोलन
Jul 24, 2026, 3:23:00 PM
डीडीओ से OTP लेकर करोड़ों की निकासी! मुख्य आरोपी की बेल पर फैसला बाकी
डीडीओ से OTP लेकर करोड़ों की निकासी! मुख्य आरोपी की बेल पर फैसला बाकी
Jul 24, 2026, 3:23:00 PM
एक हाथ से रोक दी मुंबई पुलिस की वैन, प्रदर्शनकारियों को छुड़वाया, कौन हैं रिया अहीर?
एक हाथ से रोक दी मुंबई पुलिस की वैन, प्रदर्शनकारियों को छुड़वाया, कौन हैं रिया अहीर?
Jul 24, 2026, 2:59:00 PM
दहेज मामले में हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, 20 साल पुरानी सजा रद्द
दहेज मामले में हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, 20 साल पुरानी सजा रद्द
Jul 24, 2026, 2:29:00 PM
दिल्ली से प्रयागराज तक नॉन-स्टॉप ड्राइव का रास्ता साफ, जुड़ेंगे दो बड़े एक्सप्रेसवे
दिल्ली से प्रयागराज तक नॉन-स्टॉप ड्राइव का रास्ता साफ, जुड़ेंगे दो बड़े एक्सप्रेसवे
Jul 24, 2026, 2:15:00 PM
भूमिहार-ब्राह्मण पर बवाल, एक साथ खड़े हुए भाजपा-जदयू के कई विधायक, डिप्टी CM को घेर लिया
भूमिहार-ब्राह्मण पर बवाल, एक साथ खड़े हुए भाजपा-जदयू के कई विधायक, डिप्टी CM को घेर लिया
Jul 24, 2026, 2:11:00 PM
हाई अलर्ट पर राजधानी, दिल्ली पुलिस की सभी छुट्टियां तत्काल प्रभाव से निरस्त
हाई अलर्ट पर राजधानी, दिल्ली पुलिस की सभी छुट्टियां तत्काल प्रभाव से निरस्त
Jul 24, 2026, 2:07:00 PM