नीतीश कुमार का बड़ा हमला— “पहले की सरकार फालतू, अब खत्म हुआ डर का माहौल”

कैमूर और रोहतास में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा ने सियासी माहौल गरमा दिया। रोहतास में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने पिछली सरकारों पर जमकर निशाना साधा

नीतीश कुमार का बड़ा हमला— “पहले की सरकार फालतू, अब खत्म हुआ डर का माहौल”
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Mar 24, 2026, 2:53:00 PM

कैमूर और रोहतास में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा ने सियासी माहौल गरमा दिया। रोहतास में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने पिछली सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले की सरकार बिल्कुल फालतू थी, कोई काम नहीं होता था और हालात इतने खराब थे कि लोग शाम होते ही घरों से बाहर निकलने से डरते थे।

सीएम ने कहा कि उस दौर में हिंदू-मुस्लिम के नाम पर झगड़े करवाए जाते थे, शिक्षा व्यवस्था कमजोर थी, स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल थीं और सड़कों की हालत बेहद खराब थी। बिजली भी बहुत कम इलाकों तक ही सीमित थी। उन्होंने कहा कि “उन्होंने गड़बड़ की, उसके बाद हम लोग आए और हमने विकास का काम किया। आज बिहार में डर का माहौल खत्म हो चुका है।”

अपने भाषण के दौरान सीएम ने सभा में मौजूद लोगों को अनुशासन बनाए रखने की भी नसीहत दी। जब कुछ लोग आपस में बातचीत कर रहे थे तो उन्होंने मंच से ही कहा, “अरे बीच में क्यों बात कर रहे हो, आराम से सुनो। सुनोगे तभी समझ पाओगे कि देश और राज्य में क्या हो रहा है।”

वहीं, इससे पहले कैमूर में मंत्री अशोक चौधरी ने भी बड़ा बयान देते हुए कहा कि आने वाले समय में बिहार में जो भी सरकार बनेगी, वह नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चलेगी। उन्होंने दावा किया कि जनता का भरोसा आज भी नीतीश कुमार के साथ है।

Trending News

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM