चिराग पासवान की इफ्तार पार्टी में पहुंचे नीतीश कुमार, बोले- पिता की परंपरा को आगे बढ़ा रही पार्टी

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के दावत-ए-इफ्तार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रदेश कार्यालय में इफ्तार पार्टी आयोजित की गयी थी।

चिराग पासवान की इफ्तार पार्टी में पहुंचे नीतीश कुमार, बोले- पिता की परंपरा को आगे बढ़ा रही पार्टी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Mar 16, 2026, 6:39:00 PM

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के दावत-ए-इफ्तार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए। यह इफ्तार पार्टी राम विलास पासवान की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गई। इस मौके पर कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम में मंत्री विजय कुमार चौधरी, जमा खान और जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष Sanjay Jha सहित कई नेताओं ने शिरकत की।

इफ्तार पार्टी के दौरान लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने सभी मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह परंपरा उनके पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के समय से चली आ रही है। चिराग ने कहा कि उनकी हमेशा कोशिश रहती है कि पार्टी उन सभी परंपराओं को आगे बढ़ाए, जो समाज में भाईचारा और एकता का संदेश देती हैं।

चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम में शामिल होने को खास बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यहां आना पार्टी के कार्यकर्ताओं के सम्मान को बढ़ाने वाला है। इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल भी मजबूत होता है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद भी दिया।

इस दौरान चिराग पासवान ने प्रदेश में शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि आज के समय में समाज में आपसी भाईचारा और सद्भाव सबसे ज्यादा जरूरी है। अगर इसी तरह सभी लोग मिलजुल कर त्योहार मनाते रहेंगे, तो प्रदेश में अमन, शांति और चैन का माहौल बना रहेगा।

चिराग पासवान ने अंतरराष्ट्रीय हालात पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि रमजान के पाक महीने में जिस तरह से खाड़ी देशों के बीच तनाव की खबरें सामने आ रही हैं, वह चिंताजनक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही वहां भी शांति कायम होगी और हालात सामान्य होंगे।

वहीं बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर भी चिराग पासवान ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो विपक्ष अब तक दूसरे दलों में फूट की बात करता था, आज उसी की पार्टी में अंदरूनी मतभेद सामने आ रहे हैं। चिराग ने कहा कि राजद के कुछ विधायक ही मतदान के दौरान गायब थे। जब कोई पार्टी अपने ही विधायकों को एकजुट नहीं रख पा रही है, तो राज्यसभा चुनाव में जीत का दावा कैसे कर सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के कई विधायक भी उस दौरान मौजूद नहीं थे।

Trending News

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM