नीतीश कुमार के 50 साल पुराने साथी केसी त्यागी ने छोड़ी जदयू, 22 मार्च को करेंगे हमख्याल नेताओं के संग बैठक

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भरोसेमंद साथी रहे केसी त्यागी ने जेडीयू का साथ छोड़ दिया है। उन्होंने एक पत्र सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

नीतीश कुमार के 50 साल पुराने साथी केसी त्यागी ने छोड़ी जदयू, 22 मार्च को करेंगे हमख्याल नेताओं के संग बैठक
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Mar 17, 2026, 5:16:00 PM

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भरोसेमंद साथी रहे केसी त्यागी ने जेडीयू का साथ छोड़ दिया है। उन्होंने एक पत्र सोशल मीडिया पर शेयर किया है। केसी त्यागी ने अपने पत्र में कहा कि वह जेडीयू की सदस्यता रिन्यू नहीं कराएंगे। इसके साथ ही केसी त्यागी ने बड़ी घोषणा की है कि वह 22 मार्च को समान विचारधारा वाले नेताओं के साथ बैठक करेंगे और आगे की रणनीति तय करेंगे।

केसी त्यागी ने अपने पत्र में कहा कि जेडीयू का अस्तित्व 30 अक्टूबर 2003 को शुरू हुआ, जब समता पार्टी और जनता दल का विलय हुआ। उन्होंने कहा, “जॉर्ज फर्नांडिस अध्यक्ष थे और मैं जनरल सेक्रेटरी था और पार्टी ने एकजुट होकर काम किया। मैंने शरद यादव और अध्यक्ष के रूप में नीतीश कुमार के साथ काम किया। मैं पार्टी का चीफ जनरल सेक्रेटरी, प्रमुख प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार भी था। हालांकि मेरी प्राथमिक सदस्यता खत्म हो चुकी है और मैंने इसे रिन्यू नहीं कराया है।”

केसी त्यागी ने कहा कि मेरे कुछ समान विचार वाले राजनीतिक साथी, समर्थक और कार्यकर्ताओं ने 22 मार्च को एक बैठक बुलाई है। उन्होंने कहा, “इस बैठक में देश के राजनीतिक हालात पर चर्चा होगी और आगे की रणनीति पर फैसला लूंगा। मैं पिछले 50 साल से किसी न किसी रूप में नीतीश कुमार जी के साथ रहा हूं और उनके प्रति मेरे मन में सम्मान काम नहीं होगा।”

केसी त्यागी ने भारत रत्न चौधरी चरण सिंह, डॉक्टर राम मनोहर लोहिया और भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर का जिक्र करते हुए कहा कि मैं उनकी विचारधारा से प्रभावित हूं और आगे भी इस पर आगे बढ़ूंगा। केसी त्यागी ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, “मैं जेडीयू की सदस्यता का नवीनीकरण नहीं कर रहा हूं। जेडीयू प्रमुख और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति मेरे मन में अपार सम्मान है, जिनके साथ मैंने 50 वर्षों से अधिक समय तक समाजवादी विचारधारा साझा की है। नीतीश जी के साथ हमारा रिश्ता अटूट है। बस बात यह है कि मैं उत्तर प्रदेश में किसी अन्य राजनीतिक दल के बैनर तले नई राजनीतिक जमीन तलाश रहा हूं।”

Trending News

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM