आज भाजपा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे नितिन नबीन, निर्विरोध चुने जाने की संभावना

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर आज पार्टी मुख्यालय में राजनीतिक हलचल तेज़ रहने वाली है। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

आज भाजपा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे नितिन नबीन, निर्विरोध चुने जाने की संभावना
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 19, 2026, 11:43:00 AM

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर आज पार्टी मुख्यालय में राजनीतिक हलचल तेज़ रहने वाली है। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे। माना जा रहा है कि नितिन नवीन निर्विरोध पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जा सकते हैं और ऐसा होने पर वे भाजपा के इतिहास में सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे।

पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत शीर्ष नेतृत्व ने नितिन नवीन की उम्मीदवारी का समर्थन किया है। इसी कारण उनके निर्विरोध चुने जाने की प्रबल संभावना जताई जा रही है। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर 20 जनवरी को औपचारिक ऐलान किया जाएगा।

भाजपा के राष्ट्रीय निर्वाचन अधिकारी के. लक्ष्मण द्वारा घोषित कार्यक्रम के मुताबिक, सोमवार दोपहर 12 बजे निर्वाचक नामावली का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया चलेगी। शाम 4 बजे से 5 बजे के बीच नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि शाम 5 बजे से 6 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। शाम 6:30 बजे भाजपा की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस होने की भी संभावना है।

इस मौके पर देश भर से भाजपा के मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और कई दिग्गज नेता पार्टी मुख्यालय पहुंच रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि लगभग सभी राज्यों के मुख्यमंत्री इस ऐतिहासिक अवसर पर मौजूद रहेंगे।

गौरतलब है कि बिहार से पांच बार विधायक रह चुके नितिन नवीन को हाल ही में भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। पार्टी संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका और मजबूत पकड़ को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए आगे किया गया है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव राष्ट्रीय परिषद और राज्य परिषदों के प्रतिनिधियों से बने निर्वाचक मंडल द्वारा किया जाता है, जिसकी पूरी प्रक्रिया की निगरानी राष्ट्रीय निर्वाचन अधिकारी करते हैं। अब सबकी नजरें सोमवार की नामांकन प्रक्रिया और 20 जनवरी को होने वाले औपचारिक ऐलान पर टिकी 

Trending News

NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
Jul 24, 2026, 11:27:00 PM
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
Jul 24, 2026, 11:10:00 PM
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
Jul 24, 2026, 11:01:00 PM
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
Jul 24, 2026, 8:39:00 PM
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
Jul 24, 2026, 8:31:00 PM
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
Jul 24, 2026, 8:21:00 PM
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
Jul 24, 2026, 8:09:00 PM
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
Jul 24, 2026, 7:51:00 PM
धूमधाम से मनाया गया 77वां वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया पौधारोपण
धूमधाम से मनाया गया 77वां वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया पौधारोपण
Jul 24, 2026, 7:39:00 PM
गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
Jul 24, 2026, 6:54:00 PM