NEET छात्रा मौत मामला, भाई वीरेंद्र का बड़ा आरोप—NDA के बड़े नेता का बेटा शामिल, सरकार लीपापोती कर रही

पटना के शंभू हॉस्टल में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रही जहानाबाद की छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला अब सियासी तूफान बनता जा रहा है

NEET छात्रा मौत मामला, भाई वीरेंद्र का बड़ा आरोप—NDA के बड़े नेता का बेटा शामिल, सरकार लीपापोती कर रही
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 25, 2026, 12:50:00 PM

पटना के शंभू हॉस्टल में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रही जहानाबाद की छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला अब सियासी तूफान बनता जा रहा है। जैसे-जैसे इस मामले में नए खुलासे सामने आ रहे हैं, वैसे-वैसे विपक्ष का सरकार पर हमला और तेज होता जा रहा है। विपक्ष ने न सिर्फ सरकार बल्कि पटना पुलिस की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

इसी कड़ी में राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता और मनेर से विधायक भाई वीरेंद्र ने सरकार पर तीखा प्रहार किया है। आरजेडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने पहुंचे भाई वीरेंद्र ने कहा कि सरकार पूरे मामले पर चुप्पी साधे बैठी है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में एनडीए के एक बड़े नेता का बेटा शामिल है, और इसी वजह से सरकार और पुलिस मामले को दबाने में जुटी हुई है।

भाई वीरेंद्र ने कहा कि जब एक गरीब परिवार की बेटी के साथ इतना बड़ा हादसा होता है, तो सरकार को संवेदनशीलता दिखानी चाहिए थी, लेकिन यहां उल्टा लीपापोती की कोशिश हो रही है। उन्होंने मांग की कि इस मामले में जो भी दोषी हैं, चाहे वे कितने भी बड़े या प्रभावशाली क्यों न हों, उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए और कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि अगर सरकार को सच में न्याय की चिंता है तो मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच करानी चाहिए, न कि राजनीतिक दबाव में आकर सच को दबाया जाए।

वहीं, तेजस्वी यादव को आरजेडी का अध्यक्ष बनाए जाने की अटकलों पर भाई वीरेंद्र ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी की कमान एक युवा नेता के हाथों में जाती है, तो यह पार्टी के लिए अच्छी बात होगी। युवा नेतृत्व से पार्टी और मजबूत होगी और जनता के मुद्दों को और मजबूती से उठाया जाएगा।

फिलहाल, शंभू हॉस्टल की छात्रा की मौत का मामला सियासी गलियारों से लेकर आम जनता तक चर्चा का विषय बना हुआ है, और सबकी नजर अब सरकार और जांच एजेंसियों की अगली कार्रवाई पर टिकी है।

Trending News

NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
Jul 24, 2026, 11:27:00 PM
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
Jul 24, 2026, 11:10:00 PM
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
Jul 24, 2026, 11:01:00 PM
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
Jul 24, 2026, 8:39:00 PM
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
Jul 24, 2026, 8:31:00 PM
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
Jul 24, 2026, 8:21:00 PM
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
Jul 24, 2026, 8:09:00 PM
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
Jul 24, 2026, 7:51:00 PM
धूमधाम से मनाया गया 77वां वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया पौधारोपण
धूमधाम से मनाया गया 77वां वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया पौधारोपण
Jul 24, 2026, 7:39:00 PM
गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
Jul 24, 2026, 6:54:00 PM