NEET छात्रा रेप-मौत केस में बड़ा खुलासा, हॉस्टल मालिक समेत 18 लोगों का DNA नहीं हुआ मैच

NEET छात्रा की मौत मामले में अब जांच की दिशा बदलती नजर आ रही है। इस केस की CBI जांच कराने की सिफारिश कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से औपचारिक रूप से CBI जांच की मांग की है

NEET छात्रा रेप-मौत केस में बड़ा खुलासा, हॉस्टल मालिक समेत 18 लोगों का DNA नहीं हुआ मैच
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 31, 2026, 1:23:00 PM

NEET छात्रा की मौत मामले में अब जांच की दिशा बदलती नजर आ रही है। इस केस की CBI जांच कराने की सिफारिश कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से औपचारिक रूप से CBI जांच की मांग की है, वहीं डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी साझा की है।

राज्यपाल ने भी इस मामले में CBI जांच की अनुशंसा करते हुए बिहार पुलिस को निर्देश दिया है कि वह जांच एजेंसी को हर संभव सहयोग दे। सरकार का कहना है कि मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के लिए यह फैसला जरूरी था।

हालांकि, पीड़ित परिवार इस फैसले से संतुष्ट नहीं है। परिवार का कहना है कि उन्होंने शुरू से ही न्यायिक जांच की मांग की थी, न कि CBI जांच की। उनका आरोप है कि पहले SIT के जरिए जानबूझकर सबूतों को कमजोर किया गया और अब उसी कमजोर केस को CBI को सौंपने की तैयारी की जा रही है, जिससे सच्चाई कभी सामने नहीं आ पाएगी।

इस बीच, सूत्रों के हवाले से बड़ी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि DNA सैंपल की रिपोर्ट आ चुकी है। SIT ने कुल 18 लोगों के DNA सैंपल लिए थे, लेकिन इनमें से किसी का भी DNA छात्रा के कपड़ों से मिले स्पर्म सैंपल से मैच नहीं हुआ है।

शंभू गर्ल्स हॉस्टल के मालिक मनीष रंजन और उनके बेटे का DNA सैंपल भी रिपोर्ट में मैच नहीं पाया गया है। इस खुलासे ने केस को और ज्यादा उलझा दिया है।

वहीं, शुक्रवार को पीड़ित परिवार को DGP ने अपने आवास पर बुलाया था। इस बैठक में SIT की टीम और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। लेकिन मीटिंग के बाद परिवार बेहद गुस्से में नजर आया और DGP आवास से नाराज होकर निकल गया।

परिवार को डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से मिलने का सुझाव दिया गया, लेकिन गुस्से में परिवार ने मिलने से इनकार कर दिया और सीधे जहानाबाद के लिए रवाना हो गया।

अब सवाल यही है—क्या CBI जांच से सच सामने आएगा या पीड़ित परिवार की आशंकाएं सही साबित होंगी? पूरे राज्य की नजरें इस केस पर टिकी हुई हैं।

Trending News

नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
Jul 24, 2026, 8:09:00 PM
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
Jul 24, 2026, 7:51:00 PM
धूमधाम से मनाया गया 77वां वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया पौधारोपण
धूमधाम से मनाया गया 77वां वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया पौधारोपण
Jul 24, 2026, 7:39:00 PM
गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
Jul 24, 2026, 6:54:00 PM
जर्जर सड़क पर धान की रोपनी,  ग्रामीणों ने जताया अनोखे तरीके से विरोध, मरम्मत की मांग
जर्जर सड़क पर धान की रोपनी, ग्रामीणों ने जताया अनोखे तरीके से विरोध, मरम्मत की मांग
Jul 24, 2026, 6:46:00 PM
‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ पारा एथलेटिक्स खिलाड़ी मो. मेराज आलम को खेल कोटे से मिली सरकारी नौकरी
‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ पारा एथलेटिक्स खिलाड़ी मो. मेराज आलम को खेल कोटे से मिली सरकारी नौकरी
Jul 24, 2026, 6:36:00 PM
बिहार के लाखों शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी, ट्रांसफर का नया आदेश जारी, मिली बड़ी छूट, पुराने सभी आवेदन रद्द..
बिहार के लाखों शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी, ट्रांसफर का नया आदेश जारी, मिली बड़ी छूट, पुराने सभी आवेदन रद्द..
Jul 24, 2026, 6:21:00 PM
चलती टैक्सी पर गिरा पहाड़, 13 लोगों के मरने की आशंका, राहत व बचाव कार्य जारी
चलती टैक्सी पर गिरा पहाड़, 13 लोगों के मरने की आशंका, राहत व बचाव कार्य जारी
Jul 24, 2026, 6:09:00 PM
नालंदा पुलिस छावनी में तब्दील, डीएम आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा, अब तक 500 छात्रों पर FIR
नालंदा पुलिस छावनी में तब्दील, डीएम आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा, अब तक 500 छात्रों पर FIR
Jul 24, 2026, 5:57:00 PM
सदर अस्पताल में 400 बेड अस्पताल की तैयारी, जमीन घेराबंदी शुरू होते ही विरोध
सदर अस्पताल में 400 बेड अस्पताल की तैयारी, जमीन घेराबंदी शुरू होते ही विरोध
Jul 24, 2026, 5:51:00 PM