NEET छात्रा मौत मामला: पटना यूनिवर्सिटी छात्राओं का पैदल मार्च, प्रदर्शनकारी बोले- CBI जांच हो, सरकार सख्त एक्शन ले

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या की घटना के खिलाफ राजधानी पटना में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है

NEET छात्रा मौत मामला: पटना यूनिवर्सिटी छात्राओं का पैदल मार्च, प्रदर्शनकारी बोले- CBI जांच हो, सरकार सख्त एक्शन ले
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 30, 2026, 3:11:00 PM

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या की घटना के खिलाफ राजधानी पटना में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। आज पटना विश्वविद्यालय की छात्राएं सड़कों पर उतर आईं। छात्राओं ने मगध महिला कॉलेज से लेकर कारगिल चौक तक ‘बेटी बचाओ न्याय मार्च’ निकाला और दोषियों की गिरफ्तारी व कड़ी सजा की मांग की।

कारगिल चौक पहुंचकर छात्राओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन स्थल के बाहर सड़क पर “Smash Patriarchy, Justice for NEET Girl” लिखा गया, जो छात्राओं के गुस्से और पीड़ा को साफ तौर पर दर्शाता है। प्रदर्शन के दौरान छात्राओं ने कहा कि जब तक पीड़िता को न्याय नहीं मिलेगा, उनका संघर्ष जारी रहेगा।

वहीं, इस मामले में जांच एजेंसियों की कार्रवाई भी तेज हो गई है। पुलिस के अनुसार, मृत छात्रा के मोबाइल फोन का डेटा रिकवर कर लिया गया है। SIT अब तीन संदिग्धों पर खास नजर बनाए हुए है। सूत्रों की मानें तो आज शुक्रवार शाम तक DNA सैंपल की रिपोर्ट आने की संभावना है।

वरीय अधिकारी विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले इस मामले का खुलासा करना चाहते हैं। इसी कारण जांच को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। मृतिका के मोबाइल डेटा का गहन विश्लेषण किया जा रहा है, जिसमें सोशल मीडिया ऐप स्नैपचैट से भी अहम साक्ष्य मिलने की बात सामने आई है।

अब तक जांच एजेंसियां कुल 25 लोगों के DNA सैंपल ले चुकी हैं। इनमें शंभू गर्ल्स हॉस्टल आने-जाने वाले युवक, हॉस्टल से जुड़े कर्मचारी, छात्रा को अस्पताल पहुंचाने में मदद करने वाले लोग, परिजन और करीबी शामिल हैं। इस मामले में हॉस्टल संचालक के बेटे का भी DNA सैंपल लिया गया है।

FSL की जांच में छात्रा के कपड़ों से स्पर्म मिलने के बाद DNA मिलान जांच का सबसे अहम आधार बन गया है। जांच एजेंसियों का मानना है कि अगर एक भी DNA प्रोफाइल मैच होती है, तो पूरे मामले की तस्वीर साफ हो जाएगी और आरोपी कानून के शिकंजे में होगा।

फिलहाल, पूरे बिहार की नजर इस केस पर टिकी हुई है और सभी को न्याय की उम्मीद है।

Trending News

श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
Jul 24, 2026, 8:39:00 PM
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
Jul 24, 2026, 8:31:00 PM
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
Jul 24, 2026, 8:21:00 PM
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
Jul 24, 2026, 8:09:00 PM
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
Jul 24, 2026, 7:51:00 PM
धूमधाम से मनाया गया 77वां वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया पौधारोपण
धूमधाम से मनाया गया 77वां वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया पौधारोपण
Jul 24, 2026, 7:39:00 PM
गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
Jul 24, 2026, 6:54:00 PM
जर्जर सड़क पर धान की रोपनी,  ग्रामीणों ने जताया अनोखे तरीके से विरोध, मरम्मत की मांग
जर्जर सड़क पर धान की रोपनी, ग्रामीणों ने जताया अनोखे तरीके से विरोध, मरम्मत की मांग
Jul 24, 2026, 6:46:00 PM
‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ पारा एथलेटिक्स खिलाड़ी मो. मेराज आलम को खेल कोटे से मिली सरकारी नौकरी
‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ पारा एथलेटिक्स खिलाड़ी मो. मेराज आलम को खेल कोटे से मिली सरकारी नौकरी
Jul 24, 2026, 6:36:00 PM
बिहार के लाखों शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी, ट्रांसफर का नया आदेश जारी, मिली बड़ी छूट, पुराने सभी आवेदन रद्द..
बिहार के लाखों शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी, ट्रांसफर का नया आदेश जारी, मिली बड़ी छूट, पुराने सभी आवेदन रद्द..
Jul 24, 2026, 6:21:00 PM