Neet छात्रा मौत मामला: पप्पू यादव बोले- सम्राट जी आपने ये स्वीकार किया कि आपकी पुलिस बिल्कुल निकम्मी है

NEET छात्रा की मौत मामले की अब CBI जांच होगी। मुख्यमंत्री ने केंद्र से केस की CBI जांच कराने की मांग की है। डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर ये जानकारी शेयर की।

Neet छात्रा मौत मामला: पप्पू यादव बोले- सम्राट जी आपने ये स्वीकार किया कि आपकी पुलिस बिल्कुल निकम्मी है
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 31, 2026, 12:35:00 PM

NEET छात्रा की मौत मामले की अब CBI जांच होगी। मुख्यमंत्री ने केंद्र से केस की CBI जांच कराने की मांग की है। डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर ये जानकारी शेयर की।

राज्यपाल ने भी CBI जांच की अनुशंसा की है। बिहार पुलिस से केस में CBI की पूरी मदद करने को कहा है।

अब सवाल उठ रहा है कि क्या हार गई 'सम्राट' की पुलिस?... यह एक सवाल या एक वाक्य नहीं है, यह एक ऐसी कड़वी सच्चाई है जिसे जान बिहार पुलिस को शर्म आनी चाहिए। बिहार पुलिस जिसकी पहली प्राथमिकता हीं यहीं है कि वो राज्य के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करें..अगर पुलिस इस काम में ही असफल रहेगी तो पीड़ित न्याय की गुहार को लेकर कहां जाएंगे? राजधानी पटना में नीट छात्रा हत्याकांड मामले में पुलिस की लापरवाही उजागर हो गई है, पुलिस पर मामले की लीपापोती करने का गंभीर आरोप लगा. मामले ने ऐसा तूल पकड़ा कि पुलिस अब अपनी नाकमी नहीं छिपा पाई, सीबीआई को केस सौपना तो यहीं दिखा रहा है कि बिहार की पुलिस इस मामले में फेल कर गई है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश ने शनिवार की अहले सुबह केंद्र सरकार से मांग की कि इस मामले की जांच सीबीआई करे। इसकी जानकारी खुद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने दी। जी हां सम्राट चौधरी जो पहली बार बिहार के गृह मंत्री तो उन्होंने कानून व्यवस्था सुधारने के बड़े बड़े दावे किए थे।

वही इस पूरे मामले पर पप्पू यादव ने कहा कि NEET छात्रा मामले में सम्राट चौधरी जी, देर आये दुरुस्त आये. आपने ये स्वीकार किया कि आपकी पुलिस बिल्कुल निकम्मी है. निर्दोष को फंसाती है. सही आदमी को जेल भेजती है. गलत आदमी को बचाती है. बिहार में पुलिस का राजनीतिकरण हो गया है. पुलिस सिर्फ दलाल, माफिया, रैकेट चलाने वालों की हिफाजत पैसे लेकर करती है. जब जहानाबाद की बेटी का केस सीबीआई के पास जा रहा है, तो मेरी मांग है कि यह जाँच सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के जज के मॉनिटरिंग में हो. साथ ही पीड़ित परिवार को कड़ी सुरक्षा दी जाए, क्योंकि ये आशंका है कि पुलिस पीड़ित परिवार की हत्या प्रपंच रचकर कर सकती है।

Trending News

नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
Jul 24, 2026, 8:09:00 PM
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
Jul 24, 2026, 7:51:00 PM
धूमधाम से मनाया गया 77वां वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया पौधारोपण
धूमधाम से मनाया गया 77वां वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया पौधारोपण
Jul 24, 2026, 7:39:00 PM
गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
Jul 24, 2026, 6:54:00 PM
जर्जर सड़क पर धान की रोपनी,  ग्रामीणों ने जताया अनोखे तरीके से विरोध, मरम्मत की मांग
जर्जर सड़क पर धान की रोपनी, ग्रामीणों ने जताया अनोखे तरीके से विरोध, मरम्मत की मांग
Jul 24, 2026, 6:46:00 PM
‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ पारा एथलेटिक्स खिलाड़ी मो. मेराज आलम को खेल कोटे से मिली सरकारी नौकरी
‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ पारा एथलेटिक्स खिलाड़ी मो. मेराज आलम को खेल कोटे से मिली सरकारी नौकरी
Jul 24, 2026, 6:36:00 PM
बिहार के लाखों शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी, ट्रांसफर का नया आदेश जारी, मिली बड़ी छूट, पुराने सभी आवेदन रद्द..
बिहार के लाखों शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी, ट्रांसफर का नया आदेश जारी, मिली बड़ी छूट, पुराने सभी आवेदन रद्द..
Jul 24, 2026, 6:21:00 PM
चलती टैक्सी पर गिरा पहाड़, 13 लोगों के मरने की आशंका, राहत व बचाव कार्य जारी
चलती टैक्सी पर गिरा पहाड़, 13 लोगों के मरने की आशंका, राहत व बचाव कार्य जारी
Jul 24, 2026, 6:09:00 PM
नालंदा पुलिस छावनी में तब्दील, डीएम आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा, अब तक 500 छात्रों पर FIR
नालंदा पुलिस छावनी में तब्दील, डीएम आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा, अब तक 500 छात्रों पर FIR
Jul 24, 2026, 5:57:00 PM
सदर अस्पताल में 400 बेड अस्पताल की तैयारी, जमीन घेराबंदी शुरू होते ही विरोध
सदर अस्पताल में 400 बेड अस्पताल की तैयारी, जमीन घेराबंदी शुरू होते ही विरोध
Jul 24, 2026, 5:51:00 PM