NEET छात्रा मौत मामला: प्रशांत किशोर ने पीड़िता के परिजनों से की मुलाकात, मां ने सुनाई आपबीती

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले ने अब सियासी और सामाजिक तूल पकड़ लिया है

NEET छात्रा मौत मामला: प्रशांत किशोर ने पीड़िता के परिजनों से की मुलाकात, मां ने सुनाई आपबीती
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 16, 2026, 1:09:00 PM

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले ने अब सियासी और सामाजिक तूल पकड़ लिया है। इस दर्दनाक घटना के बाद जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर जहानाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की और उनकी पीड़ा सुनी।

पीड़िता की मां ने रोते-बिलखते हुए प्रशांत किशोर को बताया कि पांच जनवरी को उनकी आखिरी बार बेटी से बात हुई थी। छह जनवरी को बेटी से संपर्क नहीं हो पाया, उसी दिन हॉस्टल से फोन आया कि उनकी बेटी बेहोश हो गई है। हॉस्टल की वार्डन नीतू ने कहा कि “जल्दी आइए, आपकी बेटी को होश नहीं आ रहा है, ठंड लग गई है।”

परिजन जब पटना पहुंचे तो बेटी प्रभात मेमोरियल अस्पताल में भर्ती थी। मां ने बताया कि उस वक्त बेटी बोलने की हालत में नहीं थी और अस्पताल में कोई पुलिस मौजूद नहीं थी। डॉक्टर सतीश ने उन्हें बताया कि बच्ची के साथ कुछ गलत हुआ है और वह काफी डरी हुई है। मां ने कहा कि उन्होंने डॉक्टर को भगवान मानकर भरोसा किया।

पीड़िता की मां ने बताया कि वे पांच दिनों तक अस्पताल में रहे। इस दौरान हॉस्टल प्रबंधन ने कहा कि जितना पैसा लगेगा, वे देंगे। जब बेटी को होश आया और मां से मुलाकात हुई, तो वह फूट-फूटकर रोने लगी और मां का हाथ पकड़ लिया। मां ने हिम्मत करके पूछा कि क्या उसके साथ कुछ गलत हुआ है, लेकिन तभी डॉक्टर ने हाथ पकड़कर बाहर निकाल दिया और कहा कि कुछ भी पूछना ठीक नहीं है, इससे बच्ची पर असर पड़ेगा।

पूरी बात सुनने के बाद प्रशांत किशोर ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि वे इस मामले को गंभीरता से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि बड़े अधिकारियों से समय लिया जाएगा और जो भी संभव होगा, न्याय दिलाने की कोशिश की जाएगी।

इस दौरान जब प्रशांत किशोर वहां से जाने लगे, तो मौजूद लोगों ने बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी—“बिहार सरकार मुर्दाबाद” और “नीतीश कुमार होश में आओ” के नारे गूंज उठे।

यह मामला अब सिर्फ एक परिवार के दर्द तक सीमित नहीं रहा, बल्कि बिहार में छात्राओं की सुरक्षा पर बड़ा सवाल बन गया है।

Trending News

 BSL में कर्मचारी की मौत के बाद हंगामा, परिजन बोले-"पहले नौकरी, फिर अंतिम संस्कार"
BSL में कर्मचारी की मौत के बाद हंगामा, परिजन बोले-"पहले नौकरी, फिर अंतिम संस्कार"
Jul 25, 2026, 10:20:00 AM
पेपर लीक से नाराज छात्र आज करेंगे प्रदर्शन, सरकार तक पहुंचाएंगे अपनी आवाज
पेपर लीक से नाराज छात्र आज करेंगे प्रदर्शन, सरकार तक पहुंचाएंगे अपनी आवाज
Jul 25, 2026, 10:02:00 AM
पेपर लीक जैसी घटना पर रोक लगाने के लिए आज छात्रों की शांतिपूर्ण रैली
पेपर लीक जैसी घटना पर रोक लगाने के लिए आज छात्रों की शांतिपूर्ण रैली
Jul 25, 2026, 9:53:00 AM
बिहार बंद को लेकर मुजफ्फरपुर में इंटरनेट सेवायें बंद
बिहार बंद को लेकर मुजफ्फरपुर में इंटरनेट सेवायें बंद
Jul 25, 2026, 8:30:00 AM
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दिया इस्तीफा
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दिया इस्तीफा
Jul 25, 2026, 7:54:00 AM
NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
Jul 24, 2026, 11:27:00 PM
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
Jul 24, 2026, 11:10:00 PM
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
Jul 24, 2026, 11:01:00 PM
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
Jul 24, 2026, 8:39:00 PM
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
Jul 24, 2026, 8:31:00 PM