NEET मामला: रिपेयरिंग शॉप नहीं, पान की दुकान से मिला छात्रा का मोबाइल

नोट छात्रा मामले में सीबीआई 48 घंटे में दूसरी बार जहानाबाद स्थित उसके घर पहुंची। टीम ने छात्रा के भाई से तीन घंटे पूछताछ की। फिर उसका मोबाइल मांगा।

NEET मामला: रिपेयरिंग शॉप नहीं, पान की दुकान से मिला छात्रा का मोबाइल
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Feb 18, 2026, 9:57:00 AM

नीट छात्रा मामले में सीबीआई 48 घंटे में दूसरी बार जहानाबाद स्थित उसके घर पहुंची। टीम ने छात्रा के भाई से तीन घंटे पूछताछ की। फिर उसका मोबाइल मांगा। भाई ने बताया कि मोबाइल मखदुमपुर में बनवाने के लिए दिया गया है। सीबीआई उसे साथ लेकर मखदुमपुर गई। दुकान बंद थी। मोबाइल बनाने वाले ने उसे बगल की पान दुकान में रखवा दिया था। सीबीआई ने मोबाइल बरामद कर जांच शुरू कर दी है।

भाई से पटना से जहानाबाद आने और लौटने की पूरी जानकारी ली गई। कई परिजनों से भी पूछताछ हुई। छात्रा की सहेली के घर भी टीम पहुंची। उसी परिवार ने 6 जनवरी को अस्पताल में भर्ती होने की सूचना दी थी। रविवार को सीबीआई के आईजी, एसपी समेत 18 सदस्यीय टीम ने माता-पिता और करीबियों से पूछताछ की थी। फिलहाल एजेंसी किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है।

पटना से जहानाबाद तक 200 जीबी फुटेज एसआईटी ने जुटाया गई है। अब एजेंसी अपने स्तर से था। रिपोर्ट सीबीआई को सौंप दी फुटेज की समीक्षा करेगी।

जानकारों का कहना है कि सीबीआई मोबाइल के जरीये लोकेशन डाटा, कॉल रिकॉर्ड, एसएमएस चैट, ब्राउंजिंग हिस्ट्री, डिलिट डाटा रिकवरी कर सकती है, जो अनुसंधान के लिए जरूरी है। सीबीआई ने मृतका के भाई से भी घटना के बारे में विस्तृत जानकारी ली। 27 दिसंबर 2025 को छात्रा शंभू गर्ल्स हॉस्टल से भाई के साथ ही गांव गई थी। उसके बाद से छात्रा अपने घर पर ही रही और पांच जनवरी 2026 को हॉस्टल लौटी।

सीबीआई मामले में 42 लोगों से पूछताछ कर सकती है। सीबीआई अब तक चार लोगों से पूछताछ कर चुकी है। चित्रगुप्तनगर थाने की एक महिला दारोगा से भी लंबी पूछताछ हुई थी। पुलिस मुख्यालय द्वारा गठित एसआईटी भी 40 लोगों के डीएनए टेस्ट के लिए खून के नमूने लेने के लिए सूची तैयार की थी।

Trending News

हजारीबाग: राज्यस्तरीय विश्वकर्मा शिल्पकार मेला सितंबर में, समाज में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे: विकास राणा
हजारीबाग: राज्यस्तरीय विश्वकर्मा शिल्पकार मेला सितंबर में, समाज में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे: विकास राणा
Jul 19, 2026, 10:18:00 PM
हजारीबाग: NTPC चट्टी बरियातू कोयला परियोजना का दूषित पानी से केरेडारी क्षेत्र में हाहाकार
हजारीबाग: NTPC चट्टी बरियातू कोयला परियोजना का दूषित पानी से केरेडारी क्षेत्र में हाहाकार
Jul 19, 2026, 10:03:00 PM
हजारीबाग का युवक चरही के बरदपिछरवा जलप्रपात में फिसलकर डूबा, हुई मौत, दोस्तों के साथ घूमने गया था
हजारीबाग का युवक चरही के बरदपिछरवा जलप्रपात में फिसलकर डूबा, हुई मौत, दोस्तों के साथ घूमने गया था
Jul 19, 2026, 9:51:00 PM
एमजीएम अस्पताल में फूट-फूटकर रोई महिला होमगार्ड, बोलीं-हमको पैसा दिला दीजिए, नहीं तो हम मर जाएंगे
एमजीएम अस्पताल में फूट-फूटकर रोई महिला होमगार्ड, बोलीं-हमको पैसा दिला दीजिए, नहीं तो हम मर जाएंगे
Jul 19, 2026, 9:39:00 PM
 पलामू: क्रिमिनल बैकग्राउंड वाले 2000 लोग रडार पर, पुलिस की स्पेशल टीम, सर्विलांस शुरू
पलामू: क्रिमिनल बैकग्राउंड वाले 2000 लोग रडार पर, पुलिस की स्पेशल टीम, सर्विलांस शुरू
Jul 19, 2026, 6:55:00 PM
जामताड़ा: नाला में छात्रों का हल्ला बोल, भ्रष्ट शिक्षा प्रणाली, NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक पर नुक्कड़ सभा
जामताड़ा: नाला में छात्रों का हल्ला बोल, भ्रष्ट शिक्षा प्रणाली, NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक पर नुक्कड़ सभा
Jul 19, 2026, 6:49:00 PM
ABVP के शिल्पकार प्रो.यशवंतराव केलकर की जन्म शताब्दी वर्ष पर विशेष कार्यक्रम, रविशंकर प्रसाद हुए शामिल
ABVP के शिल्पकार प्रो.यशवंतराव केलकर की जन्म शताब्दी वर्ष पर विशेष कार्यक्रम, रविशंकर प्रसाद हुए शामिल
Jul 19, 2026, 6:43:00 PM
बेगूसराय को सीएम सम्राट चौधरी की बड़ी सौगात, कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन
बेगूसराय को सीएम सम्राट चौधरी की बड़ी सौगात, कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन
Jul 19, 2026, 6:35:00 PM
दुबई जेल में 10 साल की सजा काट रहा गोपालगंज का लाल वतन लौटा, सांसद की पहल से मिली आजादी
दुबई जेल में 10 साल की सजा काट रहा गोपालगंज का लाल वतन लौटा, सांसद की पहल से मिली आजादी
Jul 19, 2026, 6:22:00 PM
विदेश भेजने के नाम पर ठगी, गोपालगंज में युवक से 98 हजार रुपये ऐंठे, प्राथमिकी दर्ज
विदेश भेजने के नाम पर ठगी, गोपालगंज में युवक से 98 हजार रुपये ऐंठे, प्राथमिकी दर्ज
Jul 19, 2026, 5:54:00 PM