रोहिणी की ट्वीट पर बोले नीरज कुमार- गिद्ध आखिर कौन है, जिसके कारण लालू यादव चुनाव हार गए, बीमार पड़ गए

तेजस्वी यादव बिहार विधानसभा में राष्ट्रीय जनता दल की करारी हार की समीक्षा कर रहे हैं। जेडीयू प्रवक्ता ने रोहिणी आचार्या की ट्वीट को हथियार बनाकर लालू यादव पर प्रहार कर दिया है।

रोहिणी की ट्वीट पर बोले नीरज कुमार- गिद्ध आखिर कौन है, जिसके कारण लालू यादव चुनाव हार गए, बीमार पड़ गए
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 17, 2026, 1:41:00 PM

तेजस्वी यादव बिहार विधानसभा में राष्ट्रीय जनता दल की करारी हार की समीक्षा कर रहे हैं। जेडीयू प्रवक्ता ने रोहिणी आचार्या की ट्वीट को हथियार बनाकर लालू यादव पर प्रहार कर दिया है। जदयू प्रवक्ता नीरज ने पूछा है कि किडनी देने वाली बेटी रोहिणी आचार्या ने जिस गिद्ध की चर्चा की है वह कौन है। लालू यादव सरकारी आवास खाली कर दें। गिद्ध के कारण बीमार हो गए और चुनाव हार गए।

जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि राजद की समीक्षा बैठक उनकी पार्टी का आंतरिक मामला है। लेकिन पिता को किडनी देकर जीवन देने वाली घर की बेटी ने गिद्ध के प्रवास की बात कही है। तो जिसके घर पर गिद्ध बैठ जाता है उसका सर्वनाश हो जाता है। लालू जी चुनाव हार गए, काफी बीमार हैं। अब गिद्ध के नाम का खुलासा होना चाहिए कि गिद्ध आखिर कौन है। उन लोगों को दस सर्कुलर रोड स्थित सरकारी मकान अविलंब खाली कर देना चाहिए ताकि लालू यादव स्वस्थ और उनका परिवार सुरक्षित रहे। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो राष्ट्रीय जनता दल को राजनैतिक गिद्ध का आश्रय स्थली माना जाएगा।

रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर लिखा कि समीक्षा का दिखावा करने से ज्यादा जरूरी है कि खुद आत्ममंथन किया जाए, हार की जिम्मेदारी तय की जाए अपने इर्द गिर्द कब्ज़ा जमाए बैठे चिन्हित गिद्धों को ठिकाने लगाने का साहस दिखाया जाए। उसके बाद ही किसी भी प्रकार की समीक्षा की सार्थकता साबित होगी। जनता सब जानती और समझती है। रोहिणी आचार्य ने नाम लिए बगैर भाई तेजस्वी यादव और उनके सलाहकार संजय यादव को टारगेट किया। सत्ताधारी जदयू समेत कई दलों के नेताओं के लिए रोहिणी का ट्वीट कारगर हथियार बन गया है।

Trending News

बिहार बंद को लेकर मुजफ्फरपुर में इंटरनेट सेवायें बंद
बिहार बंद को लेकर मुजफ्फरपुर में इंटरनेट सेवायें बंद
Jul 25, 2026, 8:30:00 AM
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दिया इस्तीफा
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दिया इस्तीफा
Jul 25, 2026, 7:54:00 AM
NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
Jul 24, 2026, 11:27:00 PM
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
Jul 24, 2026, 11:10:00 PM
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
Jul 24, 2026, 11:01:00 PM
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
Jul 24, 2026, 8:39:00 PM
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
Jul 24, 2026, 8:31:00 PM
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
Jul 24, 2026, 8:21:00 PM
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
Jul 24, 2026, 8:09:00 PM
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
Jul 24, 2026, 7:51:00 PM