प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी, 'पुनौरा धाम' की तस्वीर वाला मोमेंटो दिया उपहार ‎

बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जिम्मेदारी संभालने के बाद संजय सरावगी, दिल्ली प्रवास के दौरान आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों के बीच बिहार के विकास को लेकर सार्थक चर्चा हुई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी, 'पुनौरा धाम' की तस्वीर वाला मोमेंटो दिया उपहार ‎
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Dec 29, 2025, 1:14:00 PM

पटना: बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जिम्मेदारी संभालने के बाद संजय सरावगी, दिल्ली प्रवास के दौरान आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों के बीच बिहार के विकास को लेकर सार्थक चर्चा हुई।  

‎बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने प्रधानमंत्री मोदी को उपहार स्वरूप माँ जानकी की जन्मस्थली पुनौरा धाम की तस्वीर वाला मोमेंटो तथा मधुबनी पेंटिंग बनी शॉल भेंट की। विशेष धातु से बनी इस मोमेंटो में भगवान राम, लक्ष्मण और माता जानकी की तस्वीर सुंदर तरीके से उकेरी गई है।  

‎इस मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ने बिहार के विकास को लेकर लंबी बातचीत की। इस क्रम में उन्होंने बिहार की विशिष्ट पहचान मखाना को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा की। प्रधानमंत्री ने मखाना उत्पादन से जुड़े किसानों की स्थिति, उनके हित, रोजगार की संभावनाओं और मूल्य संवर्धन पर गहन विमर्श किया तथा मखाना किसानों के कल्याण के लिए केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।

‎इसके अलावा, मिथिला और बिहार के सर्वांगीण विकास को लेकर भी संवाद किया और  मार्गदर्शन दिया। इस क्रम में उन्होंने प्रदेश में कल्याणकारी विषयों और मिथिला पेंटिंग को लेकर भी उन्होंने विस्तृत बातचीत की।  

‎प्रधानमंत्री मोदी ने इसके अलावा बिहार में संगठनात्मक मजबूती तथा बिहार के समग्र विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद किया और मार्गदर्शन दिया। पीएम मोदी से भेंट के दौरान संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें प्रधानमंत्री  ने प्रदेश में संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं जनोन्मुखी बनाने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया। यह भेंट बिहार के समग्र विकास, किसानों के सशक्तिकरण और संगठन की मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक रही।

Trending News

पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
Jul 25, 2026, 10:17:00 PM
बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद
बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद
Jul 25, 2026, 10:09:00 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, लगाये अबीर गुलाल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, लगाये अबीर गुलाल
Jul 25, 2026, 10:00:00 PM
गैंगस्टर राकेश यादव के भाई को मारी सात गोलियां, मौत, इलाके में फैली सनसनी
गैंगस्टर राकेश यादव के भाई को मारी सात गोलियां, मौत, इलाके में फैली सनसनी
Jul 25, 2026, 9:51:00 PM
उपायुक्त, एसपी ने बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, विस्थापितों की सुनी समस्याएं
उपायुक्त, एसपी ने बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, विस्थापितों की सुनी समस्याएं
Jul 25, 2026, 9:42:00 PM
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
Jul 25, 2026, 9:06:00 PM
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
Jul 25, 2026, 7:39:00 PM
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
Jul 25, 2026, 7:31:00 PM
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
Jul 25, 2026, 7:24:00 PM
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
Jul 25, 2026, 7:13:00 PM