तेजस्वी यादव की ताजपोशी पर मीसा भारती की शुभकामनाएं—बोलीं, पार्टी के लिए मजबूत नेतृत्व साबित होंगे

राष्ट्रीय जनता दल में तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पार्टी के भीतर उत्साह का माहौल है.

तेजस्वी यादव की ताजपोशी पर मीसा भारती की शुभकामनाएं—बोलीं, पार्टी के लिए मजबूत नेतृत्व साबित होंगे
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 25, 2026, 4:36:00 PM

राष्ट्रीय जनता दल में तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पार्टी के भीतर उत्साह का माहौल है. इस मौके पर उनकी बहन मीसा भारती ने उन्हें बधाई देते हुए इसे पार्टी और कार्यकर्ताओं दोनों के लिए खुशी का पल बताया है.

मीसा भारती ने कहा कि तेजस्वी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं, पार्टी को नया कार्यकारी अध्यक्ष मिला है और अब उन पर बड़ी जिम्मेदारी है.

मीसा भारती से जब पत्रकारों ने रोहणी आचार्य के सोशल मीडिया एक्स पर लिखे गए स्टेटस के बार में पूछा, तब मीसा भारती ने कहा- मैंने उनका पोस्ट अभी देखा नहीं है. कहकर टाल दिया.

तेजस्वी यादव को यह जिम्मेदारी दिए जाने पर उनकी बहन रोहिणी आचार्य जमकर भड़कीं. रोहिणी ने एक्स अकाउंट के जरिए पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘सियासत के शिखर-पुरुष की गौरवशाली पारी का एक तरह से पटाक्षेप, ठकुरसुहाती करने वालों और “गिरोह-ए-घुसपैठ” को उनके हाथों की “कठपुतली बने शहजादा” की ताजपोशी मुबारक.’ इस तरह से रोहिणी आचार्य ने तंज भरे लहजे में बधाई दी.

तेजस्वी यादव के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने को राजद में ‘तेजस्वी युग’ की औपचारिक शुरुआत माना जा रहा है. वहीं, लालू प्रसाद यादव अब मार्गदर्शक की भूमिका में दिखाई देंगे. मीसा भारती का समर्थन इस बदलाव को और मजबूत आधार देता है.

आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि तेजस्वी इस जिम्मेदारी को किस तरह निभाते हैं और पार्टी को किस दिशा में ले जाते हैं

मीसा भारती का यह बयान केवल एक बहन की शुभकामना भर नहीं है, बल्कि पार्टी के भीतर तेजस्वी यादव के नेतृत्व को वैधता देने वाला संदेश भी माना जा रहा है. उन्होंने जिस आत्मविश्वास के साथ तेजस्वी की भूमिका को स्वीकार किया है, वह यह दिखाता है कि परिवार और संगठन दोनों स्तर पर तेजस्वी के नेतृत्व को समर्थन मिल रहा है.

Trending News

NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
Jul 24, 2026, 11:27:00 PM
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
Jul 24, 2026, 11:10:00 PM
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
Jul 24, 2026, 11:01:00 PM
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
Jul 24, 2026, 8:39:00 PM
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
Jul 24, 2026, 8:31:00 PM
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
Jul 24, 2026, 8:21:00 PM
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
Jul 24, 2026, 8:09:00 PM
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
Jul 24, 2026, 7:51:00 PM
धूमधाम से मनाया गया 77वां वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया पौधारोपण
धूमधाम से मनाया गया 77वां वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया पौधारोपण
Jul 24, 2026, 7:39:00 PM
गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
Jul 24, 2026, 6:54:00 PM