मंच पर दिखा CM नीतीश का अलग अंदाज़, ‘ए इधर आवा ना भाई’ कहकर सम्राट चौधरी को बुलाया

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के दूसरे चरण की आज से शुरुआत हो रही है, जिसके तहत सीएम नीतीश आज मंगलवार (27 जनवरी) को मधुबनी पहुंचे।

मंच पर दिखा CM नीतीश का अलग अंदाज़, ‘ए इधर आवा ना भाई’ कहकर सम्राट चौधरी को बुलाया
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 27, 2026, 5:28:00 PM

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के दूसरे चरण की आज से शुरुआत हो रही है, जिसके तहत सीएम नीतीश आज मंगलवार (27 जनवरी) को मधुबनी पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भरे मंच से ही डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की क्लास लगा दी। दरअसल मंच को संबोधित करते हुए सीएम ने जनता के सामने अपनी बातों को रख रहे थे। वह अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिना रहे थे।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में आए लोग व मंच पर मौजूद लोगों से अपील करते हुए कहा कि, सभी लोग खड़े होकर बताएं की हम उनके (सीएम नीतीश) के साथ हैं या नहीं? सीएम नीतीश ने कहा कि,खड़ा हो जाए और हाथ खड़ा करो। सीएम ने मंच पर बैठे सभी मंत्रियों और नेताओं को भी खड़ा होने को कहा। सभी मंत्री और नेता सामने आ गए लेकिन डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी बैठे रहें।

सम्राट चौधरी को बैठे देख सीएम नीतीश ने फिर कहा…ए अरे इधर आवा ना भाई…अरे करिए ना…हथवा उठावा…। जिसके बाद सम्राट चौधरी भी मंच पर आए। दरअसल सीएम नीतीश अपने संबोधन को खत्म करने के बाद लोगों से अपील कर रहे थे कि वो इधर-उधर यानी राजद पार्टी के चक्कर में ना रहे बल्कि एनडीए का साथ दें। उन्होंने जनता से कहा कि हाथ उठाकर बताइए कि आप समर्थन करेंगे, जिसके जवाब में जनता ने हाथ उठाकर सीएम का समर्थन किया।

Trending News

NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
Jul 24, 2026, 11:27:00 PM
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
Jul 24, 2026, 11:10:00 PM
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
Jul 24, 2026, 11:01:00 PM
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
Jul 24, 2026, 8:39:00 PM
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
Jul 24, 2026, 8:31:00 PM
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
Jul 24, 2026, 8:21:00 PM
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
Jul 24, 2026, 8:09:00 PM
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
Jul 24, 2026, 7:51:00 PM
धूमधाम से मनाया गया 77वां वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया पौधारोपण
धूमधाम से मनाया गया 77वां वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया पौधारोपण
Jul 24, 2026, 7:39:00 PM
गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
Jul 24, 2026, 6:54:00 PM