'मैं खुद शेर हूं' पुराने अंदाज में लौटे लालू यादव, सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार पर ये बोले

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। वहीं अपनी सुरक्षा को लेकर लालू यादव ने कहा-बिना सुरक्षा के हम ऐसे ही घूमते हैं।।

 'मैं खुद शेर हूं' पुराने अंदाज में लौटे लालू यादव, सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार पर ये बोले
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 07, 2026, 1:29:00 PM

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। वहीं अपनी सुरक्षा को लेकर लालू यादव ने कहा कि बिना सुरक्षा के हम ऐसे ही घूमते हैं। उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर कोई चिंता नहीं है, क्योंकि मैं खुद शेर हूं। साथ ही राजद सुप्रीमो लालू यादव ने सीएम सम्राट चौधरी पर परेशान करने का आरोप लगाया। 

अपनी सुरक्षा को लेकर पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान लालू यादव ने बेबाक अंदाज में कहा कि उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर कोई चिंता नहीं है, क्योंकि मैं खुद शेर हूं। बिना सुरक्षा के हम ऐसे ही घूमते हैं। लालू यादव ने मुख्यमंत्री पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि सम्राट चौधरी परेशान करते हैं और नीतीश कुमार चुप हैं। 

जब लालू प्रसाद यादव से सवाल किया गया कि क्या मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी उन्हें राजनीतिक रूप से निशाना बना रहे हैं, तो  राजद सुप्रीमो ने मुस्कुराते हुए कहा-टारगेट करने दीजिए। वहीं पत्रकारों ने जब पूछा कि क्या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुप हैं, तो लालू यादव ने कहा, हां, सब चुप हैं। वहीं, तेजस्वी यादव के पार्टी संचालन को लेकर पूछे गए सवाल पर लालू यादव ने हां कहा।

बता दें कि बीते दिनों लालू परिवार की सुरक्षा में कटौती कर दी गई थी। सुरक्षा में बदलाव के विरोध में लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी ने सरकार की ओर से उपलब्ध कराई गई सुरक्षा वापस कर दी थी। अब बिहार सरकार ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पूर्व सीएम राबड़ी देवी को Z श्रेणी की सुरक्षा लौटा दी है। इसके बाद भी लालू यादव मंगलवार को बिना सिक्योरिटी के अपने आवास से बाहर निकलते दिखे।

बतातें चलें कि लालू यादव ने अपनी सुरक्षा को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें इससे कोई समस्या नहीं है और उन्होंने खुद को 'बिहार का शेर' बताया है। पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित बंगले को खाली करने के कुछ दिनों बाद उनका यह बयान सामने आया है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने लगभग 20 वर्षों तक वहां रहने के बाद सरकारी बंगले को खाली कर दिया था। राबड़ी देवी अपने पति लालू यादव के साथ कौटिल्य नगर स्थित परिवार के निजी आवास में शिफ्ट हो गईं है। 

Trending News

दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
Jul 15, 2026, 6:29:00 PM
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
Jul 15, 2026, 6:21:00 PM
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
Jul 15, 2026, 6:05:00 PM
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
Jul 15, 2026, 5:45:00 PM
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
Jul 15, 2026, 4:58:00 PM
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 4:55:00 PM
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
Jul 15, 2026, 4:33:00 PM