एलपीजी की भारी किल्लत और बढ़ती कीमतों के खिलाफ पटना में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, राजेश राम के नेतृत्व में सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता

आज इनकम टैक्स चौराहा, पटना में एलपीजी सिलेंडर की भारी किल्लत एवं लगातार बढ़ती कीमतों के खिलाफ बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजनों ने जोरदार प्रदर्शन किया

एलपीजी की भारी किल्लत और बढ़ती कीमतों के खिलाफ पटना में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, राजेश राम के नेतृत्व में सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Mar 19, 2026, 4:45:00 PM

पटना:  आज इनकम टैक्स चौराहा, पटना में एलपीजी सिलेंडर की भारी किल्लत एवं लगातार बढ़ती कीमतों के खिलाफ बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजनों ने जोरदार प्रदर्शन किया एवं  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी का पुतला दहन किया गया।

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम ने देश में उत्पन्न गैस सिलेंडर संकट को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है।उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में गैस सिलेंडर की भारी किल्लत हो गई है और आम जनता को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। स्थिति इतनी भयावह हो चुकी है कि पंजाब, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में गैस के लिए लाइन में लगे बुजुर्गों की मौत की खबरें सामने आई हैं, जो बेहद दुखद और चिंताजनक है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  राजेश राम ने कहा कि यह स्थिति केंद्र सरकार की नाकामी और कुप्रबंधन का सीधा उदाहरण है। सरकार आम जनता की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में पूरी तरह विफल हो चुकी है, जबकि प्रधानमंत्री और उनके मंत्री केवल प्रचार में व्यस्त हैं।

 राजेश राम ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आज देश की आम जनता महंगाई और आवश्यक वस्तुओं की कमी से त्रस्त है। एलपीजी सिलेंडर की किल्लत ने आम लोगों के घरों का चूल्हा ठंडा कर दिया है, जबकि लगातार बढ़ती कीमतों ने गरीब और मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी है।

उन्होंने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं से पूरी तरह बेखबर है और सिर्फ अपनी राजनीतिक लाभ-हानि में व्यस्त है। कांग्रेस पार्टी आम जनता के इस दर्द को बर्दाश्त नहीं करेगी और सड़क से सदन तक इस मुद्दे को मजबूती से उठाती रहेगी।

राजेश राम ने मांग की कि सरकार तुरंत गैस आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करे, दोषियों की जिम्मेदारी तय करे।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और एलपीजी की आपूर्ति सुचारू करने तथा कीमतों में तत्काल कमी की मांग की।

इस प्रदर्शन में  विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डा0 मदन मोहन झा, पूर्व विधान पार्षद प्रेमचन्द्र मिश्रा, अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव, मीडिया चेयरमैन राजेश राठौड़, अमिता भूषण, ब्रजेश पाण्डेय,  असितनाथ तिवारी, डा0 संजय यादव, कुमार आशीष, मिन्नत रहमानी,  पंकज यादव, चन्द्रप्रकाश सिंह, वैद्यनाथ शर्मा, राजीव मेहता, अरविन्द लाल रजक, उदय शंकर पटेल, शशि रंजन, गुंजन पटेल, उमेश कुमार राम, हसीब अनवर, अशोक गगन, शशांत शेखर, सुधीर शर्मा,  नदीम अख्तर अंसारी, साधना रजक, विमलेश तिवारी, मृणाल अनामय,  कमलेश कमल , मंजीत आनन्द साहू, नलिनी रंजन झा, रंजीत कुमार वाल्मीकी, प्रेमचन्द सिंह, प्रो0 शशि कुमार सिंह, सत्येन्द्र कुमार सिंह, सिद्धार्थ क्षत्रिय, डा0 अमन कुमार, राकेश  कुमार मुन्ना ,सुनील कुमार सिंह, शशि भूषण पंडित, रीता सिंह, राजेन्द्र चैधरी, दौलत इमाम ब्रज किशोर कुशवाहा, कुमारी माला, गुरजीत सिंह, विशाल यादव, धनंजय शर्मा, निधि पाण्डेय, प्रमोद पटेल, विमल यादव, धमेन्द्र कुमार निराला, रजनीश कुमार, अशोक पासवान, अबु तमीम, प्रकाश चन्द्र झा, विजेन्द्र यादव, महेन्द्र यादव, डा0 रवि शंकर, संतोष मंडल, रामसागर पाण्डेय, तारक चैधरी, रूमा सिंह, शंकर चैधरी, रंजीत यादव, रकटू प्रसाद,मो0 कामरान, किशोर कुमार, संजय पाण्डेय,, सार्जन सिंह,, अरविन्द मुकुल, नरेश अकेला, सतीश कुमार, महेश राय सहित बड़ी संख्या कांग्रेसजन एवं जिलाध्यक्ष मौजूद थे।

Trending News

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM